फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Muslim Roju and Faiz are bringing Kanwar from Haridwar, people are serving of both

Kanwar Yatra: धर्म बदलकर फैज से बना शंकर, अब ला रहा कांवड़, रोजू की भी शिव में श्रद्धा; जगह-जगह हो रहा स्वागत

Wed, 12 Jul 2023 04:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jul 2023 04:09 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के रोजू और फैज की शिव में श्रद्धा है। वे दोनों हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हैं। फैज ने बताया कि उसने 2011 में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम शंकर रख लिया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Muslim Roju and Faiz are bringing Kanwar from Haridwar, people are serving of both
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। मजहब की दीवारें लांघकर लोग कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। मुजफ्फरनगर के कढ़ली गांव के फैज और पुरबालियान के रोजू कांवड़िये बनकर श्रद्धा की यात्रा में सफर कर रहे हैं। दोनों जहां से गुजरे लोगों ने खूब आवभगत की।

विज्ञापन


पुरबालियान निवासी मुस्लिम रोजू (50) मंगलवार को कांवड़ लेकर मंसूरपुर पहुंचा। सेवा शिविर में पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों ने राजू की आवभगत की। रोजू बताते हैं कि उनकी पत्नी का इंतकाल हो चुका है, बेटा विदेश में रहता है और वह अपने गांव में खुश है। 

विज्ञापन

बताया कि उसकी शिव में श्रद्धा है, इसलिए पिछले चार साल से कांवड़ लेकर आ रहा है। इंसान को नेक राह पर चलना चाहिए।

मूलरूप से कढ़ली गांव के रहने वाले और फिलहाल मेरठ में रह रहे फैज मोहम्मद का सिखेड़ा और खतौली के शिविरों में स्वागत किया गया। फैज ने बताया कि उसने 2011 में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम शंकर रख लिया था। वह शिव का भक्त है। पिछले आठ साल से वह कांवड़ यात्रा का हिस्सा है। परिवार ने उसका साथ छोड़ दिया, लेकिन वह शिव के मार्ग से पीछे नहीं हटा। मेरठ में सतेंद्र सैनी के साथ रहकर ही वह गुजर-बसर करता है।

यह भी पढ़ें: छह जिंदगियों का दर्दनाक अंत: पलक झपकते ही उजड़ गया परिवार, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन

सेवा में जुटे मुस्लिम समाज के लोग
कांवड़ मार्ग पर पुरकाजी से लेकर बुढ़ाना, खतौली, शाहपुर, सांझक, तावली और बघरा में भी मुस्लिम समाज के लोग कांवड़ियों की आवभगत में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, नहीं रहे फूल से बच्चे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed