फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Murder of the garden keeper revealed, his friends beat him to death with sticks

Muzaffarnagar: बाग के रखवाले की हत्या का खुलासा, महज इतनी सी बात पर साथियों ने डंडों से पीटकर मार डाला

Thu, 12 Jun 2025 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Jun 2025 08:44 PM IST
सार

गांव गोधना के जंगल में ओमपाल का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पहले शराब पी। फिर कहासुनी होने पर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Murder of the garden keeper revealed, his friends beat him to death with sticks
पुलिस की गिरफ्त में ओमपाल के दो हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरकाजी के गांव गोधना में बाग रखवाले ओमपाल की हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद में डंडों से पीटकर की गई। पुलिस ने दो डंडे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भी बाग में आग तोड़ने का काम करते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव गोधना के जंगल में गोधना निवासी चरण सिंह के बाग को पुरकाजी निवासी वहीद ने ठेके पर ले रखा है। बाग की रखवाली गांव धमात निवासी ओमपाल (50) करता था। उसका शव बीते सोमवार को बाग में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव हरिनगर निवासी आरोपी मुनेश व उसके साथी सुनील माटी को गोधना रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाग में आम तोड़ने का काम करते हैं।
 
विज्ञापन

घटना वाली शाम तीनों ने बाग में एकसाथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान उनकी मृतक से कहासुनी व झगड़ा हो गया था। तब पास में ही पड़े डंडों से उसके सिर पर वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।
 

उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो डंडे व शराब का एक पव्वा व तीन खाली पव्वे बरामद किए हैं। तीनों लोग पहले भी शराब पीते रहे हैं। घटना वाली शाम भी तीनों ने शराब पी थी। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed