फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Murder Case : Nikhil was only son of his family and atmosphere of grief in family

गोली मारकर हत्या: परिवार का इकलौता बेटा था निखिल, मां बार-बार हो रही बेहोश, पिता की हालत भी ठीक नहीं

Thu, 01 Feb 2024 09:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Feb 2024 09:51 PM IST
सार

Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। निखिल की हत्या से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं और पिता की हालत भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Murder Case : Nikhil was only son of his family and atmosphere of grief in family
निखिल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक निखिल तिवारी के परिवार में शोक छाया है। निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


मृतक निखिल तिवारी बुधवार देर रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। निखिल ने जल्द लौटकर आने की बात कही थी लेकिन, किसी को पता नहीं था कि उसके साथ कोई हादसा हो जाएगा। देर रात जैसे ही बेटे की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो निखिल के पिता सिखेड़ा सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार अपने परिचितों के साथ मंसूरपुर पहुंचे थे। निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह भोपा रोड पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान करता था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

बताया गया कि बेटे की हत्या की सूचना के बाद से पिता की तबीयत सही नहीं है और माता सीमा देवी बार-बार बेहोश हो रही हैं। वह अपने बेटे के हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही है। उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।

मामूली बात पर की गई हत्या
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजोर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी विवाह समारोह में शामिल थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन

गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुभव की बरात हाईवे स्थित रिजोर्ट में आई थी। शादी में मूल रूप से इटावा जिले के भरतना गांव निवासी और वर्तमान में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रह रहा दूल्हे का व्यापारी दोस्त निखिल (24) भी शामिल होने गया था। बुधवार रात करीब एक बजे डीजे के पास किसी बात को लेकर निखिल की विवाह में शामिल पुरकाजी क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी आजाद उर्फ गौतम से कहासुनी हो गई।

कुछ देर बाद ही आरोपियों ने निखिल पर पिस्टल से गोली चला दी और हवाई फायर भी किए। इससे शादी में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और बराती घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

मृतक के पिता सिकरेड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी हमलावरों को तलाश कर रही है। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed