फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar MSME Conclave: Leaders, officials and entrepreneurs discuss challenges and solutions

MSME Bharat Conclave: मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले- संवाद से मिलेगा समाधान, उद्यमियों को मिलेगी नई दिशा

Sat, 27 Sep 2025 07:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 27 Sep 2025 07:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आयोजित MSME कॉन्क्लेव में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों ने उद्योग जगत की चुनौतियों व समाधान पर चर्चा की। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सुधारों का भरोसा दिलाया, जबकि अधिकारियों ने संवाद और सिंगल विंडो व्यवस्था पर जोर दिया।

 

विज्ञापन
Muzaffarnagar MSME Conclave: Leaders, officials and entrepreneurs discuss challenges and solutions
मुजफ्फरनगर में MSME में शामिल वक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में विशेष कॉन्क्लेव आयोजित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उद्यमियों ने मिलकर भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की और सुधारों के सुझाव साझा किए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आई लव मोहम्मद विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले-हर मुसलमान के दिल में मोहम्मद, दिखाने की जरुरत नहीं!

विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित राजकीय आईटीआई के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सभागार में हुए इस कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने एमएसएमई को मजबूत बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

उद्यमियों के सुझाव लेकर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में दमकल स्टेशन और ईएसआई अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। साथ ही आईटीआई के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेता की हत्या: प्रमोद भड़ाना को दिनदहाड़े गोली मारी, रंजिश में आरोपी रॉबिन ने उतारा मौत के घाट

मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि आज का समय संवाद का है और संवाद के जरिए ही हर समस्या का समाधान संभव है। वहीं, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है, जिससे ऑनलाइन माध्यम से शिकायतों और दिक्कतों का समाधान किया जा सकेगा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी पवन गोयल, चैप्टर चेयरमैन अमित जैन, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल और ईंट भट्टा निर्माता समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार समेत अन्य उद्यमियों ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed