{"_id":"6187a8da25c3d53cbe35eff5","slug":"muzaffarnagar-mohit-was-killed-by-a-friend-in-a-transaction-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : लेनदेन के विवाद में दोस्त ने की मोहित की हत्या, चार माह पूर्व हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : लेनदेन के विवाद में दोस्त ने की मोहित की हत्या, चार माह पूर्व हुआ था झगड़ा
Sun, 07 Nov 2021 03:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Nov 2021 03:52 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने 36 घंटे में ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के जानसठ में गांव तालड़ा में दीपावली की रात्रि में मोहित सैनी की उसके घनिष्ठ दोस्त सतीश पाल ने पैसों के लेनदेन के विवाद की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने 36 घंटे में ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
शनिवार को कोतवाली में सीओ शकील अहमद ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गांव तालड़ा निवासी रविंद्र सैनी के पुत्र मोहित सैनी की गांव के ही सराफ सतीश पाल से दोस्ती थी। दीपावली की रात सतीश मिठाई बंटवाने के बहाने मोहित को उसके घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : मेरठ के ढाई लाख घरों पर हर महीने पड़ेगा दो करोड़ का बोझ, जनवरी से शुरू होगी वसूली, ये है वजह
विज्ञापन
मिठाई बांटने के बाद दोनों गुरुवार रात करीब 10.30 बजे गांव में ही धारा की किराना शॉप पर बैठे थे। इसी दौरान सतीश ने मोहित को तमंचे से गोली मार दी। गोली मोहित की जांघ में लगकर पेट को पार करते हुए बाहर निकल गई थी। लहूलुहान मोहित ने घर पहुंचकर मां विमला व पत्नी पिंकी को सतीश द्वारा गोली मारने की जानकारी दी और अचेत हो गया था। परिजन उसे जानसठ सीएचसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
मोहित के पिता रविंद्र सैनी ने सतीश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही नामजद आरोपी सतीश पाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके मोहित पर रुपये उधार थे। चार माह पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर उसका मोहित से झगड़ा भी हुआ था। उसी दिन से वह मोहित से रंजिश रखने लगा था। पैसों की रंजिश में ही उसने मोहित को गोली मारी। सीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हत्या का कोई पछतावा नहीं
गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या करने वाले आरोपी सतीश पाल ने जेल जाने से पूर्व बताया कि उसने ही अपने दोस्त की हत्या की है। हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था कि मोहित ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे, पैसे मांगने पर भी मोहित नहीं दे रहा था। पैसे मांगने पर मोहित उसको गाली गलौज और धमकी भी देता था। पैसों की रंजिश में हत्या कर दी।