{"_id":"63c048ef38aaed1c8f24cb9e","slug":"muzaffarnagar-mla-anil-kumar-filed-an-appeal-against-the-sentence-in-the-district-judge-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विधायक अनिल कुमार ने सजा के खिलाफ जिला जज की अदालत में दाखिल की अपील, 13 फरवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधायक अनिल कुमार ने सजा के खिलाफ जिला जज की अदालत में दाखिल की अपील, 13 फरवरी को होगी सुनवाई
Fri, 13 Jan 2023 12:11 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:11 AM IST
सार
Muzaffarnagar News : विधायक अनिल कुमार ने सजा के खिलाफ जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की है। वहीं सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
रालोद विधायक अनिल कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2017 के नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 15 दिन की सजा के विरुद्ध विधायक अनिल कुमार ने जिजा जज की अदालत में अपील दाखिल की है। सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बसपा प्रत्याशी के तौर पर अंकित विहार निवासी अनिल कुमार 21 जनवरी 2017 को करीब 125 समर्थकों और ढोल, नगाड़ों और लाउडस्पीकार के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। सिविल लाइन थाने के एसआई बाबू लाल ने सिटी मजिस्ट्रेट से प्रकरण की लिखित शिकायत की। इसके बाद अदालत में धारा 188 में परिवाद दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एफटीसी के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने पुरकाजी विधायक को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए 15 दिन की सजा सुनाई थी। विधायक को अंतरिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTO: जोशीमठ की तरह यूपी के बागपत में घर छोड़ने को मजबूर लोग, जमीन धंसने से 25 मकानों में आईं मोटी दरारें
बचाव पक्ष के अधिवक्ता एवं पूर्व डीजीसी दुष्यंत त्यागी ने बताया कि सजा के खिलाफ जिला जज की अदालत में अपील दाखिल कर दी गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि तय की है।
यह भी पढ़ें: 11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन