फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: MLA and former minister staged a five-hour dharna at Mehra toll plaza, raised this demand

Muzaffarnagar: मुझेड़ा टोल प्लाजा पर विधायक और पूर्व मंत्री का पांच घंटे धरना, जनता के हक में उठाई ये मांग

Tue, 10 Jun 2025 07:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Jun 2025 07:55 PM IST
सार

रालोद विधायक मिथलेश पाल और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने 20 किमी के दायरे को टोल फ्री कराने, अभद्रता करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई और स्थानीय युवाओं को टोल पर रोजगार देने की मांग की। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: MLA and former minister staged a five-hour dharna at Mehra toll plaza, raised this demand
टोल प्लाजा पर धरना देते पूर्व मंत्री और विधायक व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुझेड़ा टोल प्लाजा के दायरे को लेकर हंगामा जारी है। मीरापुर की रालोद विधायक मिथलेश पाल और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने क्षेत्र के 20 किमी के दायरे को फ्री कराने के लिए टोल पर पांच घंटे धरना दिया। क्षेत्र के युवाओं को नौकरी पर नहीं रखे जाने पर नाराजगी जताई। एनएचएआई के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुकतीर्थ दौरे के बाद डीएम की मौजूदगी में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Muzaffarnagar: MLA and former minister staged a five-hour dharna at Mehra toll plaza, raised this demand
धरना देते पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत-खटीमा हाईवे के तीसरे चरण पर शुरू किए गए टोल पर आए दिन हंगामा हो रहा है। मंगलवार को विधायक और पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ करीब 12 बजे टोल पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। इस दौरान टोलकर्मियों ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेताओं का कहना था कि क्षेत्र के लोगों के लिए टोल परेशानी का सबब बन रहा है। टोल से 500 मीटर की दूरी वाले गांव के लोगों से भी वसूली की जा रही है। कम से कम 20 किमी के दायरे वाले लोगों को फ्री किया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन

मेरठ से एनएचएआई के अधिकारी और जानसठ तहसील से प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। तय किया गया कि सीएम के दौरे के बाद बैठक होगी। तय किया जाएगा कितने दायरे को टोल फ्री किया जाएगा। पांच घंटे धरने के बाद रालोद नेता समर्थकों के साथ वापस लौट गए।
 

ये भी उठाई मांग
स्थानीय युवाओं को टोल प्लाजा पर नौकरी नहीं दिए जाने की शिकायत पर मीरापुर विधायक मिथलेश पाल व पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर उठाई। रामराज, मुझेड़ा, संभलहेड़ा, सालारपुर के ग्रामीण भी पहुंच गए। आरोप लगाया कि टोलकर्मी स्थानीय लोगों से अभ्रद व्यवहार करते हैं। 
 

विधायक मिथलेश पाल ने बताया कि टोल चलने पर पहले तो कंपनी ने स्थानीय युवाओं को नौकरी पर रखा और उसके बाद उन्हें बिना कारण बताए नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद बेरोजगार युवाओं ने विधायक से शिकायत की। स्थानीय युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए। उधर, नया गांव भुम्मा निवासी कुलदीप पाल ने आरोप लगाया कि वह कंपनी में कई वर्षां से काम कर रहे हैं और कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।
 

कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
टोल मैनेजर पर रामराज निवासी किसान नेता हर्ष पाल के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। यहां से गुजरने वाले लोगों ने कहा कि कर्मचारी आए दिन अभद्रता करते हैं। विधायक मिथलेश पाल ने मैनेजर आकाश चौधरी से उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके बाद तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता भी मौके पर पहुंच गईं।
 

धरने के दौरान फ्री कराया टोल
टोल फ्री होने के बाद भी स्थानीय लोगों से टोल वसूले जाने पर दर्जनों पीड़ित मौके पर पहुंच गए। विधायक व पूर्व मंत्री को आपबीती बताई। इससे स्थानीय लोग, कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और टोल प्लाजा की सभी लाइनों के बैरियर हटाकर टोल फ्री कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed