फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: missing youth was strangled to death in Garhi

Muzaffarnagar: गढ़ी में लापता युवक की गला रेतकर हत्या, पहचान मिटाने को तेजाब से जलाया चेहरा

Tue, 23 May 2023 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 May 2023 12:17 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जानसठ थानाक्षेत्र से लापता चल रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में गन्ने के एक खेत के किनारे पर पड़ा मिला। पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे को तेजाब से जलाया गया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: missing youth was strangled to death in Garhi
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के गांव गढी से संदिग्ध हालात में लापता युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। हत्यारों ने पहचान छुपाने को मृतक के चेहरे को तेजाब डालकर जलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली जानसठ के गांव गढ़ी निवासी  जावेद  (30) पुत्र मेहंदी हसन रविवार को घर से लापता हो गया था। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेत में पहुंचे, तो उन्हें गन्ने खेत में पड़ा हुआ एक शव दिखाई दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather News: देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, लगातार बढ़ रही गर्मी, ऐसे रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को देखकर उन्होंने पुलिस को और गांव में इसकी सूचना दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जावेद उर्फ भूरा पुत्र मेहंदी हसन के रूप में हुई। उसकी हत्या गला रेत कर की थी तथा उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे के ऊपर तेजाब डालकर जलाया गया।

 पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के  परिजनों ने बताया कि वह गांव के पास ही ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता था।  रविवार से घर से गायब हो गया था। उन्होंने उसे काफी तलाश भी किया था, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका था। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed