{"_id":"6353d10076986a1ed96d3f68","slug":"muzaffarnagar-minister-vk-singh-said-that-the-country-is-moving-ahead-with-plans-of-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले- केंद्र सरकार की योजनाओं से आगे बढ़ रहा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले- केंद्र सरकार की योजनाओं से आगे बढ़ रहा देश
Sat, 22 Oct 2022 04:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Oct 2022 04:46 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से देश आगे बढ़ रहा है। वीके सिंह एक कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार की योजनाओं से देश आगे बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिह मार्केट स्थित मुजफ्फरनगर गैस सर्विस के 50 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एजेंसी की मालिक मोहिनी सिंह और उनके पुत्र ब्रिग्रेडियर सिवेंद्र सिंह की केंद्रीय मंत्री ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के युद्ध में 1971 में सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल ओंकार सिंह के बलिदान के पश्चात सरकार ने वर्ष 1972 में स्वर्गीय कर्नल ओंकार सिह की पत्नी मोहिनी सिंह को गैस एजेंसी आवंटित की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन
वहीं अध्यक्षता इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के एरिया मैनेजर रोहित गुप्ता ने की। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ईलम सिह गुर्जर, सुभाष तायल, मोहित भारद्वाज, रजा जैदी, अनिल गुप्ता, पवन कुमार, अमर दीक्षित, सौरभ त्यागी का सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच