{"_id":"64bbe47b9b3741c1e6044895","slug":"muzaffarnagar-minister-swatantra-dev-singh-says-goon-is-found-roaming-freely-will-be-buried-in-the-ground-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffaranagar: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से कसा तंज गुंड़ा खुला घूमता मिला तो जमीन में गाड़ दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffaranagar: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से कसा तंज गुंड़ा खुला घूमता मिला तो जमीन में गाड़ दिया जाएगा
Sat, 22 Jul 2023 08:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जहां गुंडों का सम्मान होता है वहां बेटियां नहीं बच सकतीं।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक भी गुंडा खुला नहीं घूम सकता। यदि घूमेगा तो जमीन में गाड़ दिया जाएगा या आसमान में चला जाएगा। जहां गुंडों का सम्मान होता है, उन घरों की बेटियां नहीं बच सकती।
विज्ञापन
शुकतीर्थ में आयोजित जनसभा में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले आजम खां, मुख्तार और अतीक का जलवा था। क्या मजाल थी कि इनके काफिले के सामने भी कोई आ भी जाए। लोग पहले टीका लगाने से डरते थे, यात्रा निकालने से डरते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Meerut: सरधना थाने में लगी भीषण आग, दर्जनों वाहन जलकर राख, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात बदल गए हैं। अब कांवड़ यात्रा निकल रही है। भाजपा सरकार बेटी के जन्म से लेकर कन्यादान तक कर रही है। सभी मंदिरों को जीर्णोद्धार हुआ है।
राज्यमंत्री बोले कि भाजपा सरकार में जातिवाद, क्षेत्रवाद, वंशवाद और व्यक्तिवाद नहीं चलता। मंत्री ने युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने, शिक्षा हासिल करने, माता-पिता की सेवा, शुद्ध खानपान का आह्वान किया। चबूतरों और जमीन के विवादों से दूर रहने का आह्वान भी जलशक्ति मंत्री ने किया।