फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar market opened on third day

तीसरे दिन लौटी शहर में रौनक

Mon, 23 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar market opened on third day
मीनाक्षी चौक से खाद्य सामग्री लेकर गंतव्य को जाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रविवार को शहर की रौनक पटरी पर आने लगी। मीनाक्षी चौक के आसपास की दुकानों को छोड़कर शहर का पूरा बाजार खुला। खरीदारों ने बाजार की ओर रुख किया, लेकिन सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहक कम ही रहे। मदीना चौक के आसपास की भी अधिकांश दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

रविवार को शिव चौक, रुड़की रोड, भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, झांसी रानी चौक के आसपास का बाजार पूरी तरह खुला रहा। शहर में आम नागरिक बेखौफ होकर घरों से बाहर निकले। दुकानों पर ग्राहक भी रहे। सब्जी मंडी एवं दाल मंडी में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। लोगों का फोकस रोजाना की जरूरत का सामान खरीदने पर रहा। कई लोग आटे के कट्टे, दाल, सब्जियां आदि सामान खालापार की ओर ले जाते नजर आए। शनिवार को पुलिस ने मीनाक्षी चौक पर नाकेबंदी कर रखी थी। इसके चलते लोग बाहर नहीं आ रहे थे। कच्ची सड़क पर स्थित दोनों वर्गों की दुकानें खुल गईं। लोगों की खूब आवाजाही रही। कच्ची सड़क पर सब्जी की दुकानों पर दोनों वर्गों की महिलाओं ने खरीदारी की। किराना की एक दुकान से राशन का सामान खरीद रहे मतलूब ने बताया कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों के कारण पूरे शहर को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हम अमन चाहते हैं। नजदीक ही एक दुकान पर दोनों वर्गों के लोग सामान खरीदते मिले। मदीना चौक के आसपास की ज्यादातर दुकानें खुली हुईं थी।
विज्ञापन

गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अन्य बाजार भी फीका
मुजफ्फरनगर। अभी भी गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अन्य बाजार फीका है। मुजफ्फरनगर गारमेंट्स एवं दवा के थोक कारोबार का हब है। दो दिन से माहौल खराब होने के कारण आसपास के जनपदों से व्यापारी यहां आने से बच रहे हैं। इसका असर रविवार को भी देखने को मिला। गारमेंट्स कारोबार प्रदीप ने बताया कि शहर में उपजे हालात ने बाजार को लगभग 15 दिन के लिए प्रभावित कर दिया है। शहर के आसपास के क्षेत्र के लोग तो आने लगे हैं लेकिन दूर-दराज से खरीदार नहीं आ रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के विक्रेता अमित मित्तल ने बताया कि उनकी दुकान शनिवार को भी खुली थी, लेकिन दो दिन से ग्राहक नहीं आए। व्यापार को संभलने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने आर्डर किए जा रहे पूरे
थोक कारोबारी पुराने आर्डर पूरे करने में लगे हुए हैं। शॉल एवं ऊनी कपड़ों के थोक कारोबारी मयंक ने बताया कि उनके पास आसपास के जिलों के कई ऑर्डर थे, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को माल की सप्लाई नहीं की थी। अब उन ऑर्डर को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed