फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: man was shot injured after two days of Dispute over DJ in Uttarakhand

Muzaffarnagar: उत्तराखंड में DJ पर हुआ विवाद, दो दिन बाद युवक को मारी गोली, बचाव में आए पिता को भी आई चोट

Wed, 31 Jul 2024 09:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दाैरान उत्तराखंड में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को दो दिन बाद मुजफ्फरनगर में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसका बचाव करने आए पिता को भी चोटें आई हैं। वहीं घायल युवक को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: man was shot injured after two days of Dispute over DJ in Uttarakhand
कांवड़ यात्रा में डीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पूर्व उत्तराखंड में कावड़ यात्रा में डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवकों के दो पक्षों में हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है। इसी विवाद के चलते कुछ युवकों ने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के गांव शकरपुर के जंगल में पहुंच कर युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। बचाव में आए युवक के पिता को भी चोट आई है। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान तीन दिन पूर्व उत्तराखंड के गांव गुरुकुल नारसन के पास दो बड़े डीजे एक साथ पहुंचे थे। वहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो अलग-अलग जाति के युवकों में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक जा पहुंचा था। इसके बाद दोनों ही पक्षों के युवक व दोनों डीजे लेकर उनके संचालक चले गए थे।

विज्ञापन

दो दिन बाद यह मामला तूल पकड़ गया। मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव बूढ़पुर निवासी प्रशांत उर्फ बॉबी पुत्र उदयवीर के खेत पुरकाजी के गांव शकरपुर के जंगह में हैं। वहां पर प्रशांत अपने पिता के साथ काम रहा था। इसी कुछ युवक वहां बाइकों पर पहुंचे और उन्होंने प्रशांत के साथ कहासुनी शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपी युवकों ने गोली चला दी, जिससे प्रशांत घायल हो गया। बेटे को बचाने के प्रयास में युवक के पिता को भी चोट आई है। इसके बाद दूसरे पक्ष के युवक वहां से फरार हो गए। घायल के पिता की सूचना पर अन्य परिजन वहां पहुंचे और घायल को नारसन सरकारी अस्पताल ले गए। बाद में उसे मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

घायल पक्ष के धर्मेंद्र ने बताया कि हमलावर युवकों ने उत्तराखंड में हुए झगड़े के चलते ही प्रशांत को गोली मार कर घायल किया है। सूचना पाकर सीओ सदर व पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से एक लावारिश बाइक को कब्जे में लिया।

इन्होंने कहा
सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि तीन दिन पूर्व उत्तराखंड में कावड़ यात्रा में डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर बुधवार को कुछ युवकों में मारपीट व फायरिंग की घटना हुई है।
विज्ञापन

तीन नामजद सहित कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घायल प्रशांत के पिता उदयवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 युवक बाइकों से आये थे। उन्होंने उनके पुत्र प्रशांत के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग की। गोली लगने से उनका पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed