फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Lok Sabha seat: more than 80 percent voting on 83 booths

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट : 83 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान

Tue, 16 Apr 2019 12:00 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Tue, 16 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Lok Sabha seat: more than 80 percent voting on 83 booths
Vote
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की जिले में आने वाली चार विधानसभा क्षेत्रों में 83 बूथ ऐसे हैं, जिन पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इनमें 38 बूथ अकेले खतौली विधानसभा क्षेत्र के हैं। मुजफ्फरनगर में केवल छह बूथ ऐसे हैं, जिन पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। लोकसभा के 15 बूथ ऐसे भी हैं, जिन  पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। खतौली में केवल एक बूथ ऐसा है, जिस पर 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट में छह बूथ ऐसे हैं, जिन पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। पुरुषार्थी कन्या पाठशाला के बूथ नंबर सात पर 80.21 प्रतिशत वोट पड़े। जिला चिकित्सालय गैराज के बूथ नंबर 143 पर 81.07 प्रतिशत, एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी के बूथ नंबर 265 पर 81.09 प्रतिशत, धंधेडा के बूथ नंबर 319 पर 82.59 प्रतिशत, भंडूरा के बूथ नंबर 346 पर 81.15 और असदनगर के बूथ नंबर 347 पर 81.29 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन


इस विधानसभा में पांच बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। इनमें डीएवी कॉलेज के बूथ नंबर तीन में 49.71 प्रतिशत, छोटूराम इंटर के बूथ नंबर 17 में 47.19 प्रतिशत, जैनबिया गर्ल्स किदवईनगर के बूथ नंबर 51 में 44.41 प्रतिशत, मदन मोहन मालवीय कॉलेज के बूथ नंबर 205 पर 47.09 प्रतिशत, जैन कन्या मंडी के बूथ नंबर 257 पर 49.41 प्रतिशत ही वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना विधानसभा सीट पर केवल तीन बूथों पर 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई। इनमें बीज गोदाम भौराकलां के बूथ नंबर 176 पर 45.82 प्रतिशत, चौपाल पट्टी हरसहाय शौरो के बूथ नंबर 267 पर 43.81 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय गोयला के बूथ नंबर 292 पर 46.92 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इस विधानसभा के 18 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। जौला के बूथ  नंबर 35 पर 80.48 प्रतिशत, बूथ नंबर 36 पर 81.10, बहलोलपुर के बूथ नंबर 64 पर 88.12, शफीपुर पट्टी के बूथ नंबर 114 पर 80.45, बवाना के बूथ नंबर 125 पर 81, कुतुबपुर दतियाना के बूथ नंबर 137 पर 86.31, महलजना के बूथ नंबर 138 पर 81.21,
खिजरपुर के बूथ नंबर 274 पर 83.55, धनायन के बूथ नंबर 293 पर 87.21, कितास के बूथ नंबर 297 पर 81.96, इंचौडा के बूथ नंबर 298 पर 85.39, मंडालवली खादर के बूथ नंबर 300 पर 80.06, शाहपुर बसी के बूथ 308 पर 88.44, रसूलपुर दभेडी के बूथ 315 पर 81.06 और बूथ नंबर 318 पर 86.17 प्रतिशत मतदान हुआ। खुब्बापुर के बूथ नंबर 340 पर 83.05 प्रतिशत, जीवना के बूथ नंबर 367 पर 89.29, बूथ नंबर 368 पर 81.96 प्रतिशत वोट पड़े।   

चरथावल विधानसभा क्षेत्र के  21 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक तथा छह बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। लालूखेडी बूथ नंबर 183 पर 49.08 प्रतिशत, मोहम्मदपुर मॉडर्न के बूथ नंबर 192 पर 43.69, मुकंदपुर के बूथ नंबर 222 पर 47.68, हैदरनगर के बूथ नंबर 226 पर 49.49, बघरा के बूथ नंबर 233 पर 46.95 और 238 पर 36.1 प्रतिशत वोट पड़े। मांडी के बूथ नंबर 252 पर 47.91 प्रतिशत वोटिंग हुई।

इसके अलावा गुनियाजुड्डी के बूथ नंबर 12 पर 84.99 प्रतिशत, पिलखनी के बूथ नंबर 39 पर 84.57, मुथरा के बूथ नंबर 71 पर 80.43, अमीगढ मजरा के बूथ नंबर 96 पर 82.51, धोलड़ा के बूथ नंबर 159 पर 80.13, गुजरहेड़ी के बूथ नंबर 166 पर 80.12, कुटबा, कुटबी के बूथ नंबर 215 से 220 तक सभी पर 90 से 95 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ।

हरसौली के बूथ नंबर 259 पर 80.13 प्रतिशत, तावली के बूथ नंबर 274 पर 81.26 प्रतिशत, मीरापुर के बूथ नंबर 294 पर 81.47 प्रतिशत, वहलना के बूथ नंबर 322 पर 82.64, 324 पर 80.71, जडौदा के बूथ नंबर 325 पर 81.75, बूथ नर 326 पर 81.46, बूथ नंबर 330 पर 82.33 प्रतिशत वोट पड़े। अजमदगढ नरा के बूथ नंबर 341 पर 82.29 प्रतिशत वोट डले। खतौली विधानसभा क्षेत्र में केवल चितौड़ा के बूथ नंबर 27 पर 50 प्रतिशत से कम 47.79 प्रतिशत वोट पड़े।

इस विधानसभा में 38 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। भंडूर के बूथ नंबर नौ पर 81.40 और बूथ नंबर 10 पर 81.09 प्रतिशत वोट पड़े। काटका के बूथ नंबर 17 पर 80.06, जंधेड़ी के बूथ नंबर 31 पर 81.96, चौगावा के बूथ नंबर 34 पर 80.22, पिमौडा के बूथ नंबर 44 पर 81.16, तालडा के बूथ नंबर 63 पर 80, खलवाडा के बूथ नंबर 70 पर 85.58, मेहलकी के बूथ नंबर 75 पर 81.70, बूथ नंबर 77 पर 80.03, मीरापुर दलपत के बूथ 80 पर 80.08, सैदीपुर राजू के बूथ 88 पर 83.12, घासीपुरा के बूथ 93 पर 85.19 और बूथ नंबर 94 पर 80.79 प्रतिशत वोट पड़े।

जौहरा के बूथ नंबर 132 पर 80.29 प्रतिशत, अभिपुरा के बूथ नंबर 141 पर 85.28 प्रतिशत, बुआड़ा खुर्द के बूथ नंबर 157 पर 82.96 प्रतिशत, खांजापुर के बूथ नंबर 185 पर 82.87 प्रतिशत वोट रहा। लाडपुर के बूथ नंबर 161 पर 93.54 प्रतिशत, बूथ नंबर 162 पर 85.71 प्रतिशत, बूथ नंबर 163 पर 81.54 प्रतिशत वोट पड़े। याहियापुर के बूथ नंबर 174 पर 84.11 प्रतिशत, मोहिउद्दीनपुर के बूथ नंबर 175 पर 80.10 प्रतिशत वोट पड़ा।

तिगाई के बूथ नंबर 180 पर 81.95 प्रतिशत, मुबारिकपुर के बूथ नंबर 181 पर 81.96 प्रतिशत, भायंगी के बूथ नंबर 184 पर 85.75 प्रतिशत, बूथ नंबर 185 पर 84.52 प्रतिशत, रूकनपुर के बूथ नंबर 188 पर 83.63 प्रतिशत, टबिट्टा के बूथ नंबर 192 पर 81.99 प्रतिशत, अहमदगढ मजरा के बूथ नंबर 202 में 82.49 प्रतिशत वोट पड़े।


कैलावडा के बूथ नंबर 216 पर 80 प्रतिशत, चित्तौडा के बूथ नर 223 पर 85.29 प्रतिशत, रसूलपुर कैलोरा के बूथ नंबर 234 पर 83.19 प्रतिशत, रामनगर मजरा के बूथ नंबर 235 पर 85.19 प्रतिशत, पाल के 242 बूथ नंबर 80.37 प्रतिशत, मुजाहिदपुर के बूथ नंबर 250 पर 80.32 प्रतिशत, सिकंदरपुर कलां के बूथ नंबर 254 पर 80.57 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed