फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Live-in partner murdered his girlfriend and threw her body in a suitcase

बेवफाई के शक ने ली जान: लिव-इन पार्टनर ने की प्रेमिका की हत्या, उसके ही रुपयों से खरीदा सूटकेस, शव बंदकर फेंका

Mon, 01 Apr 2024 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Apr 2024 01:03 PM IST
सार

आपसी रिश्तों में बढ़ते शक ने एक और जान ले ली। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी  एक युवक ने देहरादून में अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। वह दिसंबर माह से लापता चल रही थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Live-in partner murdered his girlfriend and threw her body in a suitcase
प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेवफाई के शक में लिव-इन पार्टनर ने युवती की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर आशारोड़ी के जंगलों में फेंक दिया। अब चार महीने बाद जब युवक पकड़ा गया, तो पुलिस ने युवती के सड़े-गले शव को सूटकेस से बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहरुल जहां निवासी जमालपुर कला, कनखल, हरिद्वार ने 29 जनवरी को पटेलनगर थाने में अपनी बेटी शहनूर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी बेटी संस्कृति लोक कॉलोनी में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 26 दिसंबर से कोई अता-पता नहीं है।

विज्ञापन

शहनूर के गायब होने के बाद से घर नहीं आया था राशिद

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी मिली कि शहनूर किसी राशिद नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। जब से शहनूर गायब है, तब से ही राशिद भी घर नहीं आया है। इस बीच रविवार को पता चला कि राशिद अपने किराये के कमरे के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की।


मुजफ्फरनगर के नई मंडी का रहने वाला है राशिद

राशिद ने पुलिस को बताया कि वह बागोवाली गांव, थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वहीं पर वह बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। वर्ष 2018 में उसकी जान-पहचान शहनूर से हुई। इसके बाद दोनों आपस में मिलने जुलने लगे। सितंबर 2023 में राशिद शहनूर से मिलने के लिए देहरादून आया। उसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी के पास एक कमरा किराये पर लिया और वह शहनूर के साथ लिव-इन में रहने लगा।

शक करता था, झगड़े में थप्पड़ मारा तो घोट दिया शहनूर का गला

शहनूर उससे बताती थी कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है, लेकिन जब वह पार्लर का पता पूछता तो वह टाल देती थी। वह हमेशा देर रात या फिर कभी-कभी अगले दिन भी घर आती थी। इस पर उसे शक हो गया कि वह किसी और के भी संपर्क में है। इस बात को लेकर पिछले साल 27 दिसंबर को उसका शहनूर से झगड़ा हो गया। शहनूर ने गुस्से में राशिद को थप्पड़ मार दिया। इस बात से गुस्सा होकर राशिद ने उसका गला घोट दिया।

विज्ञापन

शहनूर के ATM कार्ड से ही रुपये निकाल खरीदा सूटकेस

आरोपी राशिद शहनूर की हत्या करने के बाद उसका डेबिट कार्ड भी अपने साथ ले गया। उसने लालपुल के पास एटीएम से 17 हजार रुपये निकाले और विशाल मेगा मार्ट से एक लाल रंग का बड़ा सूटकेस और रस्सी खरीदी। राशिद के पास स्कूटर भी शहनूर का ही था। उसने शहनूर के शव को सूटकेस में रखकर सीट पर बांध लिया। इसके बाद आशारोड़ी के जंगल में पांच किमी आगे सूटकेस को खाई में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सूटकेस बरामद किया, जिसमें शहनूर की सड़ी गली लाश मिली।

 

पानीपत जाकर करने लगा काम

राशिद शहनूर की हत्या करने के बाद गांव चला गया। कुछ दिन वहां रहने के बाद अपनी बहन के यहां पानीपत चला गया था। वहां पर वह एक लोडर गाड़ी पर काम करने लगा। पुलिस को बताया, शहनूर का डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन और स्कूटर सभी पानीपत में ही रखे हैं। वर्तमान में वह संस्कृति लोक कॉलोनी में अपना बचा हुआ सामान लेने के लिए आया था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed