फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Leopard climbed 35 feet up on the tree and panic in the villagers

तेंदुए से फैली दहशत: 35 फीट ऊंचे पेड़ पर बैठा तेंदुआ, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण, टीम ने लगाया पिंजरा

Mon, 01 May 2023 08:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 May 2023 08:32 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : एक तेंदुआ 35 फीट ऊंचे पेड़ पर जाकर बैठ गया। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए नीचे पिंजरा लगा दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Leopard climbed 35 feet up on the tree and panic in the villagers
पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में सिखेड़ा क्षेत्र के दाहखेड़ी गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद दहशत फैल गई। सैकड़ों किसान मौके पर पहुंचे। तेंदुआ करीब 35 फीट ऊंचे एक पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ के नीचे पिंजरा और जाल लगा दिया है। देर रात तक तेंदुए के पेड़ से उतरने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को दाहखेड़ी गांव के किसान नूर मोहम्मद दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट पर खेत में गए थे। उन्होंने एक पेड़ पर तेंदुआ बैठे देखा तो वापस लौटकर किसानों को जानकारी दी। गांव के सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तेंदुए नजदीक के ही करीब 35 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीण पेड़ के नीचे खड़े हो गए। शाम के समय वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची। सिखेड़ा और मोरना क्षेत्र से दो पिंजरे मंगाए गए। जाल मंगाकर पेड़ के चारों ओर लगा दिया गया है। पिंजरे में बकरी बांधी गई है। देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर रही। पेड़ पर बैठे तेंदुए के नीचे उतरने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: समस्याओं का निदान कराने वाला हो मेरठ का मेयर, अमर उजाला संवाद में युवाओं ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से पहुंची टीम, ग्रामीण हुए नाराज
दाहखेड़ी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ दोपहर में दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई, लेकिन विभाग की टीम शाम साढ़े पांच बजे के करीब मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि टीम को तत्परता दिखाते हुए कार्य करना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: UP: बजट में घोषणा के बावजूद नहीं हुई मुफ्त बिजली, 76 हजार नलकूप किसानों पर 125 करोड़ बकाया

मोरना और जानसठ से मंगाए गए पिंजरे
तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम ने मोरना और जानसठ क्षेत्र के सिखेड़ा गांव से पिंजरे मंगाए। दोनों क्षेत्रों के वन विभाग की टीम भी पहुंची। रेंजर कुलदीप सिंह ने कहा कि पिंजरे लगा दिए गए हैं, वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से एहतियात के तौर पर तेंदुए वाली जगह से दूर रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed