{"_id":"62ae293e91a69738c353d258","slug":"muzaffarnagar-khatauli-news-mrt593403372","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा श्रष्टि आईएएस बनना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा श्रष्टि आईएएस बनना चाहती है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। छात्रा शृष्टि सोम ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले की वरीयता सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का गौरव बढ़ाया।
रतनपुरी स्थित श्री प्राण नाथ इंटर कॉलेज की होनहार छात्रा श्रष्टि सोम ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.4 प्रतिशत अंक अर्जित किये। शृष्टि ने जिले की वरीयता सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने के साथ अपने विद्यालय में टॉप किया है। शृष्टि ने विज्ञान वर्ग के सभी पांचों विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। उसके पिता सत्यजीत सोम गांव में मान्यता प्राप्त विद्यालय चलाते हैं, जबकि माता संगीता सोम कुशल ग्रहणी हैं। शृष्टि ने बताया कि यह सफलता उसने प्रतिदिन करीब छह से आठ घंटे अध्ययन करने के उपरांत प्राप्त की है। इसका श्रेय श्रष्टि अपने माता पिता और शिक्षकगणों को देती हैं। इससे पूर्व हाईस्कूल परीक्षा में उसने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय को टॉप किया था। भविष्य में शृष्टि आईएएस बनना चाहती है। परिजनों ने उसकी सफलता पर मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया।