फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Indian Farmers Union Tomar Janasath

भाकियू तोमर ने किसान आंदोलन की मजबूती को किसानों को जागरूक किया

Thu, 18 Feb 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Indian Farmers Union Tomar Janasath
जानसठ में भाकियू तोमर की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। भाकियू तोमर ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूती और गति देने के लिए बृहस्पतिवार को किसानों की पंचायत की। इसमें सभी को संगठित होकर किसान आंदोलन में भागीदारी करने पर जोर दिया। पंचायत में पीमौड़ा निवासी आकिब रजा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

कस्बे में भाकियू तोमर की पंचायत हुई। इसमें यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने गांव पिमौड़ा निवासी आकिब रजा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं। बीते तीन माह से किसान सड़कों पर धरना दे रहे हैं। वहीं, सरकार उनका दुख-दर्द नहीं समझ रही है। इसलिए किसानों को अपने हक के लिए जागरूक होना पड़ेगा। इसके बाद ही फसलों का उचित दाम मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर कृषि कानून थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक ये कानून वापस नहीं होंगे, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। इसमें हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जब भी किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर आवश्यकता पड़ेगी, तभी भाकियू तोमर दल बल के साथ पहुंचेगी। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को यूनियन की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष आकिब रजा ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे यूनियन के कार्यों को गति देेंगे। इस अवसर पर पंचायत का संचालन मौलाना अब्दुल समद ने किया। यहां पूर्व प्रधान वकील, सलाउद्दीन, असद रजा, शाह नजर, शाहनवाज, मुशर्रफ प्रधान, इसरार, बाबर, मोहम्मद गुलफाम, समर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed