{"_id":"65cbdd6eb2639b66530f7458","slug":"muzaffarnagar-income-tax-department-deposited-rs-58-lakh-in-the-bank-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116861-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आयकर विभाग ने बैंक में जमा कराए 58 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आयकर विभाग ने बैंक में जमा कराए 58 लाख रुपये
Wed, 14 Feb 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन पर चैकिंग के दौरान तीन युवकों के बैग से बरामद की थी रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्क्रैप कारोबारियों से बरामद 58 लाख 32 हजार रुपये आयकर विभाग टीम ने मंगलवार को बैंक में जमा करा दिए। पांच चार फरवरी को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चैकिंग के दौरान तीन युवकों के बैग की तलाशी के दौरान 58 लाख 32 हजार रुपये बरामद किए थे।
मूल रूप से राजस्थान व वर्तमान में गांधी काॅलोनी में रहने वाले युवक हिमांशु कुमार पुत्र काशीराम, वेरूदान पुत्र अशोक कुमार और कुलदीप पुत्र पवन ने बताया था कि वह स्क्रेप कारोबारी मारुफ केे साथ काम करते हैं और रकम को लेकर यमुना नगर जा रहे थे। रकम व मारुफ के बारे में वह कोई सही जवाब नहीं दे सके थे। आयकर टीम ने आकर जांच पड़ताल के बाद रकम को सिविल लाइन थाने में जमा करा दिया था और तीनों युवकों को मेरठ ले जाकर पूछताछ की थी। वहां भी कोेई जानकारी नहीं मिली तो तीन युवक रकम के बारे में साक्ष्य लाने के लिए छोड़ दिए थे। थाना पुलिस ने बताया कि आयकर विभाग टीम ने मंगलवार को थाने पहुंच कर रकम सुपुर्दगी में लेकर बैंक में जमा करा दी है।