{"_id":"697ce83c7a533b78c50e153a","slug":"muzaffarnagar-immoral-activities-were-going-on-in-oyo-hotel-4-girl-students-were-found-in-rooms-with-lovers-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ओयो होटल में चल रहा था अनैतिक कार्य, प्रेमियों के साथ कमरों में मिलीं 4 छात्राएं, ये हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ओयो होटल में चल रहा था अनैतिक कार्य, प्रेमियों के साथ कमरों में मिलीं 4 छात्राएं, ये हुआ बरामद
Fri, 30 Jan 2026 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:52 PM IST
सार
पचेंडा रोड स्थित ओयो होटल पर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मार दिया। दो नाबालिग समेत चार छात्राएं और उनके साथ चार युवक मिले। पुलिस ने होटल के संचालक व उसके साथी समेत छह को पकड़ा है। होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए लड़के-लड़कियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नगर के पचेंडा रोड स्थित ओयो होटल पर छापा मारा। पुलिस को वहां दो नाबालिग सहित चार छात्रा व चार युवक मिले। पुलिस ने होटल में मौजूद मिले होटल संचालक व उसके साथी को भी हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस नई मंडी कोतवाली ले गई। पुलिस को होटल ने आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। अनैतिक कार्य होता पाया जाने पर होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
दोपहर में एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा को सूचना मिली थी कि नई मंडी कोतवाली के पचेंडा रोड पर ओयो होटल में गलत कार्य चल रहा है। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार छात्राएं व चार युवकों को मौजूद पाया। पुलिस को जांच पड़ताल में वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वहां मौजूद मिले होटल संचालक सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया। यह सूचना पाकर बाल कल्याण अधिकारी रीना पंवार, नई मंडी सीओ राजू कुमार साव, एएचटीयू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देख कर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस सभी छात्राओं, युवकों व होटल संचालक व उसके साथी को कोतवाली ले गई। यहां से छात्राओं को चेतावनी देकर उनके परिजनों को सौँप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जांच में आया है कि होटल में छात्र व छात्राएं तो आते ही थे, साथ ही होटल संचालक भी बाहर से युवतियों को बुलाते थे। एक युवक फोटो दिखाकर युवतियों को बाहर से बुलाते थे।
यह होटल छपार क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी एक युवक अपने अन्य साझेदारों की मदद से चलाना बताया गया। कोतवाली में ले जाए गए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि होटल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। होटल को सील कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। होटल के मुख्य मालिक को भी तलाश किया जा रहा है।
ये भी देखें...
शराब पार्टी में मौत: शराब और चिकन का कॉम्बिनेशन तो नहीं बना कारोबारी की मौत की वजह, तीन दोस्त भर्ती, उलझी जांच
ये भी देखें...
शराब पार्टी में मौत: शराब और चिकन का कॉम्बिनेशन तो नहीं बना कारोबारी की मौत की वजह, तीन दोस्त भर्ती, उलझी जांच