फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

Fri, 02 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar hunger strike
मुजफ्फरनगर में भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
संविदा सफाई कर्मचारी की भर्ती में गैर वाल्मीकि समाज की भर्ती किए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन किया। संघ के दो सदस्य मांग को लेकर भूख हड़ताल पर भी बैठ गए हैं। ईओ को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि गैर वाल्मीकि समाज के लोग सफाईकर्मी की नौकरी तो पा लेते हैं,
विज्ञापन


लेकिन उनके स्थान पर काम वाल्मीकि समाज के लोग ही करते हैं। सरकार से ऐसे लोग 17 हजार लेते हैं और वाल्मीकि समाज के युवक को मात्र तीन हजार देते हैं। ऐसे में अन्य जाति के लोगों को सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त करने का कोई लाभ नहीं है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में 11 मांग रखी गई हैं। टाउन हाल में हुए धरने की अध्यक्षता प्रमोद ऊंटवाल और संचालन मदन लाल ने किया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज तक छुआछूत का शिकार तो वाल्मीकि समाज हुआ है और लाभ अन्य को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाल सिंह और महेंद्र पार्चा सफाई कर्मचारी संघ की ओर से मांगे माने जाने तक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान राजू, कस्तूर सिंह स्नेही, राजाराम शास्त्री, कुल्लनदेवी, देवीदास, श्यामलाल बेनीवाल, कल्लूराम पार्चा, मुन्ना प्रधान, राजकुमार, हरफूल, सरोज सुधा, रमेश बावरा, सलेकचंद, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed