{"_id":"6649cb0cfa993e91070a69a8","slug":"muzaffarnagar-high-tension-line-wire-fell-on-railway-power-line-many-trains-affected-due-to-fault-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: रेलवे की बिजली लाइन पर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार, फाल्ट होने पर कई ट्रेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: रेलवे की बिजली लाइन पर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार, फाल्ट होने पर कई ट्रेन प्रभावित
Sun, 19 May 2024 03:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 May 2024 03:35 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपद के बीच खतौली क्षेत्र में रेलवे की बिजली लाइन हाईटेंशन लाइन गिरने के कारण फाल्ट हो गया। इस कारण रूट पर कई ट्रेंने प्रभावित हो गई। वहीं गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेल यात्रियों को हुई काफी परेशानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपद के बीच खतौली क्षेत्र में रेलवे की बिजली लाइन पर नगरीय विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे रेलवे लाइन में फाल्ट हो गया। परिणाम स्वरुप कई ट्रेनों का आवा गमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
दोपहर के समय मुजफ्फरनगर से उज्जैनी एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जा रही थी। तभी खतौली और सकोती के बीच यह हादसा हो गया। जिस कारण उज्जैनी एक्सप्रेस को सकोती क्षेत्र में रोकना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर, देहरादून से दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं कालका पैसेंजर ट्रेन को खतौली व मंसूरपुर क्षेत्र में रोकना पड़ गया। रेलवे के विद्युत विभाग टीम को तार सही करने में एक घंटा 40 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया । मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अब ट्रेनों को आवागमन सही प्रकार से हो रहा है।