फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Head constable suspended for taking bribe of Rs 10,000, someone made video viral, action taken

Muzaffarnagar: 10 हजार की रिश्वत लेने में हेड कांस्टेबल सस्पेंड, किसी ने वीडियो बना कर दी वायरल, हो गया एक्शन

Thu, 22 May 2025 10:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 May 2025 10:44 PM IST
सार

इस मामले में पीड़ित शुभम त्यागी के बयान वाली वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दीवान को निलंबित कर दिया, साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Head constable suspended for taking bribe of Rs 10,000, someone made video viral, action taken
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस हजार की रिश्वत लेने के आरोपी शहर कोतवाली की रामलीला टीला चौकी पर तैनात दीवान नरेंद्र को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम रिश्वत लेने वाला फोटो व पीड़ित शुभम त्यागी के बयान वाली वीडियो वायरल हुई थी। इसमें नगर निवासी शुभम त्यागी कह रहा था कि वह हरेंद्र राणा नाम के एक व्यक्ति से लोन की किस्त के पैसे लेने गया था। पैसे लेकर रसीद काटी थी, लेकिन इसके बाद हरेंद्र राणा ने रामलीला टीला पुलिस चौकी पर तहरीर देकर किश्त का सेटलमेंट न होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इसके बाद चौकी पर तैनात दीवान नरेंद्र ने उसे बुलाया था। शिव चौक के पास तुलसी पार्क में बुलाकर उससे दीवान ने दस हजार रुपये लिए थे। इसका किसी ने फोटो खींच लिया था, जो वायरल हुआ। एसएसपी संजय कुमार ने आरोपी दीवान को निलंबित कर सीओ सिटी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed