{"_id":"5f0226d68ebc3e43171de700","slug":"muzaffarnagar-gurus-worshiped-on-guru-poornima-khatauli-news-mrt4898215141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु परमात्मा का द्वार खोलने की है कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु परमात्मा का द्वार खोलने की है कुंजी
विज्ञापन
हनुमानधाम शुकतीर्थ में महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज की पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।
- फोटो : KHATAULI
गुरु परमात्मा का द्वार खोलने की है कुंजी
मोरना। गुरु पूर्णिमा पर्व पर शुकतीर्थ तीर्थ धाम नगरी में श्रद्धालुओं ने गुरु रूपी संत, महात्माओं का वंदन कर चरणाभिषेक किया। अनुयायियों ने गुरु की सेवा और भंडारे का आयोजन कर आशीर्वाद भी लिया।
शुकदेव आश्रम में स्वामी ओमांनद महाराज ने कहा कि गुरु परमात्मा का द्वार खोलने की कुंजी है। गुरु, शिष्य का उज्ज्वल भविष्य है। गुरु शिष्यों की सोई हुई शक्तियों को जागृत करता है। गुरु शिष्य का संबंध जीव और ईश्वर के समान है। गुरु और शिष्य का चरित्र पवित्र, शुद्ध होना चाहिए। इस मौके पर सुषमा, राजेश मोहन, हरीश शर्मा, लोकेश, कथा व्यास अचल शास्त्री आदि ने भंडारे का आयोजन किया।
हनुमानधाम में स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि गुरु शिक्षा जीवन को आधार देती है। आधार से विकास कार्यों का निर्माण होता है। जीवन से अंधकार को समाप्त करने का मार्ग गुरु द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर आचार्य परशुराम शास्त्री ने स्वामी आनंद महाराज, देवेंद्र अग्रवाल, अनीता, शिव, कमलेश ज्योति, जितेंद्र वर्मा आदि को मंत्र उच्चारण के बीच गुरु पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन
वहीं दंडीआश्रम में स्वामी गुरुदेव आश्रम महाराज ने कहा कि जीवन पथ भटके मानव को गुरु ही सामाजिक, आर्थिक, चरित्र उन्नति प्रदान कर सकते हैं। वैराग्य ज्ञान कराते हुए भंवर में फंसी नैया रूपी जीवन को नयी दिशा प्रदान करने में गुरु ही सक्षम है। इस मौके पर गंगादत्त, पुष्पेंद्र गोतम, रिकुं, संगीता, रानी शर्मा, केडी शर्मा, मनोहर शर्मा, गोपाल गोविंद आदि ने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां पिताम्बराधाम में पंडित अयोध्या शास्त्री महाराज ने कहा कि जीवन मेें दुखों से पार पाना हो तो गुरु के शरणागत हो जाओ। गुरु रूपी छाया में रहोगे तो जीवन में कभी कष्ट नहीं होगा। विकास गुप्ता, राजेंद्र कौशिक, देवेंद्र त्यागी , कालूराम प्रधान, अनुज बालियान, सचिन राणा, प्रीति, उमेश, राखी, मनोरमा, आदि ने पुजा अर्चना कर गुरु का आशीर्वाद लिया।