फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Gangster absconding for 23 years arrested with a reward of Rs 10 thousand, police presented him

Muzaffarnagar: गैंगस्टर में 23 साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश किया

Mon, 15 Jan 2024 08:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jan 2024 08:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने गैंगस्टर मामले में 23 वर्ष से फरार चल रहे  बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बागपत जनपद का रहने वाला है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Gangster absconding for 23 years arrested with a reward of Rs 10 thousand, police presented him
Arrest - फोटो : Social Media

विस्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने रतनपुरी थानाक्षेत्र से 23 वर्षों से गैंगस्टर के मामले में फरार दस हजार के इनामी बागपत के गांव माल माजरा निवासी प्रमोद पुत्र गजे सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि जिला बागपत के थाना बिनौली के गांव माल माजरा निवासी प्रमोद पुत्र गजे सिंह के विरुद्ध वर्ष 2000 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रमोद इस मुकदमे में 23 वर्षों से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने फरार आरोपी पर 12 जनवरी को दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने प्रमोद को सठेड़ी नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रमोद के विरुद्ध वर्ष 2000 में चरथावल थाने पर लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद अप्रैल 2000 में प्रमोद ने अपने तीन साथियों संदीप पुत्र देवपाल ठाकुर तथा सुधीर पुत्र सुक्खन भड़भूजा निवासीगण गांव सलावा थाना सरधना जिला मेरठ के साथ मिलकर फुगाना निवासी ओमपाल पुत्र सुखबीर से बिना रुपये दिए उसका ट्रैक्टर हड़प लिया था।

जिसमें उनके विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वर्ष 2000 में ही रतनपुरी पुलिस ने इन तीनों आरोपियों प्रमोद, संदीप और सुधीर के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की थी। प्रमोद तभी से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने प्रमोद को न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed