फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Friends held a liquor party, did such a thing while drunk, killed the young man and threw him

Muzaffarnagar: दोस्तों ने की शराब पार्टी, नशे में किया ऐसा काम, युवक को मारकर खतौली नहर में फेंक दिया

Mon, 25 Aug 2025 09:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 25 Aug 2025 09:44 PM IST
सार

कूकड़ा निवासी निखिल की हत्या 13 अगस्त को उसके ही दोस्तों ने की थी। निखिल की बाइक को भी नहर में ही फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Friends held a liquor party, did such a thing while drunk, killed the young man and threw him
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी 13 अगस्त से लापता निखिल की हत्या कर दोस्तों ने शव खतौली नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हो गया। 

विज्ञापन


कूकड़ा निवासी परिजनों ने अपने बेटे निखिल के 13 अगस्त को लापता होने की रिपोर्ट नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तभी से तलाश रही थी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में आया कि निखिल ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी। वहां किसी बात पर दोस्तों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसके शव को दोस्त खतौली नहर पर ले गए। उसकी बाइक को भी वहां ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों का कहना है कि उन्होंने बाइक व शव नहर में फेंक दिया था, इसके बाद वह चले आए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है। शव व बाइक बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed