मुजफ्फरनगर : भारी पड़ रही मतदान के दौरान बरती गई लापरवाही, 432 नए कोरोना संक्रमित मिले, युवक की मौत
- देहात में 253 लोग पॉजिटिव पाए गए
- शहरी क्षेत्र में 179 और नागरिक संक्रमित हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि रामपुरी निवासी 35 वर्षीय युवक को 19 अप्रैल में संक्रमित पाए जाने पर बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में बनाए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
गुरुवार को जांच और सैंपल में 432 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें देहात क्षेत्र में 253 मरीज और शहर में 179 मरीज शामिल हैं। सीएमओ ने भी स्वीकार करते हुए बताया कि अब कोरोना संक्रमण देहात में तेजी से फैल रहा है।
पहली बार देहात में मरीज शहर सेे ज्यादा आए हैं। शहर से सटे ग्रामों में 47 मरीज, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 19, बुढ़ाना में 22, चरथावल ब्लॉक क्षेत्र में 28, जानसठ में 29, खतौली में 42, मोरना में 26, पुरकाजी में दस, शाहपुर में 30 मरीज मिले हैं।
कवाल जेल में भी दो बंदी पॉजिटिव आए हैं। शहर में सबसे अधिक 14 मरीज गांधी कालोनी में मिले हैं। आदर्श कालोनी में नौ, महिला चिकित्सालय में छह, बैंक ऑफ बड़ौदा अंसारी रोड में तीन, रोडवेज पर दो यात्री, नई मंडी में नौ, अंबा विहार में छह संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 13613 मरीज कोरोना के मिले चुके हैं, जिनमें से 9988 मरीज ठीक होने के बावजूद 3480 मरीज एक्टिव हैं।
मतदान के दौरान बरती गई लापरवाही
जिले में पंचायत चुनाव में 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान घोर लापरवाही बरती गई। दो गज की दूरी का बिल्कुल भी पालन नहीं हुआ। तभी से आशंका जताई जा रही थी कि देहात में कोरोना का संक्रमण बढ़ेगा। लापरवाही का परिणाम सामने आने लगा है।
देहात में इन ग्रामों में मिले अधिक मरीज
गुरुवार को देहात में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। ग्राम अलमासपुर में पांच, कूकड़ा में चार, सोरम में 11, काकड़ा में चार, मुकल्मपुरा में छह, खानपुर में तीन, भोकरहेड़ी में तीन, खतौली मिल में छह, मोरना में पांच, हैदरनगर में चार, पीनना में चार, गढ़ी नौआबाद में सात, कुरथल में चार, चरथावल में 14, शिवपुरी में छह मरीज पाए गए हैं।