फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fog in the morning, cloudy during the day

शीतलहर से दिन में भी कंपकंपाए लोग

Mon, 25 Jan 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fog in the morning, cloudy during the day
सर्दी व शीतलहर में ऊनी कपडों लपेटकर गंतव्य को जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह कोहरा, दिन में छाए रहे बादल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह के समय कोहरा और दिन में आकाश में बादल छाए रहने से शीतलहर के कारण लोग दिन में भी कंपकंपाते दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। शाम को बर्फीली हवा तेज होने से सर्दी का सितम और बढ़ गया। लगातार ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
इसी दौरान पहाड़ों में हुई बर्फबारी ने सर्दी का कहर बढ़ा दिया है। शनिवार रात ही कोहरा छा गया था। रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में आकाश में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा बना रहा। साथ ही शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट रही। इस वजह से लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम: 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतलहर के चलते दिन में शहर के मुख्य बाजार भगत सिंह रोड, झांसी रानी बाजार, गांधी कॉलोनी, नेहरू मार्केट, एसडी मार्केट समेत अन्य बाजारों में कम ही भीड़ दिखाई दी। रविवार होने और सर्दी के कारण नई मंडी में तो बाजार पूरी तरह सूने पड़े रहे। अवकाश होने के कारण सरकारी कर्मचारी अपने घरों में ही रहे। कोहरे के कारण सुबह के समय बाजार देरी से खुले और शाम को ठंड के चलते जल्द बंद हो गए।
विज्ञापन

सेहत का ध्यान जरूरी
मुजफ्फरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय के डॉ, उमंग गर्ग का कहना है कि ऐसे मौसम में श्वांस, हार्ट, ब्लड प्रेशर के मरीजों को सुबह शाम घूमने से बचना चाहिए। गरम पानी का सेवन करें। बच्चों और बुजुर्गों को भी घरों में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed