फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar flag hoisted in Prayagraj, won seven medals

Muzaffarnagar News: प्रयागराज में मुजफ्फरनगर का परचम लहराया

Sun, 29 Jan 2023 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar flag hoisted in Prayagraj, won seven medals
39वीं राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जीते सात पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में आयोजित हुई 39वीं राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। खिलाड़ियों ने सात पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
यूपी के प्रयागराज जिले में 26 से 29 जनवरी तक चली जिमनास्टिक प्रतियोगिता में सूबे के 25 जिलों से करीब 500 खिलाडि़यों ने प्रतिभाग किया। इसमें मुजफ्फरनगर के कुल 32 खिलाड़ियों ने अलग-अलग छह आयु वर्ग में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। सीनियर बालिका वर्ग में जेबा परवीन और बालक वर्ग में शिवम कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में श्रावणी शर्मा, 12 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में अली असगर, आठ वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में अक्षित आर्य और बालिका वर्ग में नित्या डबराल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। मुजफ्फरनगर के इन खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाते हुए जिले का नाम रोशन किया। टीम के साथ कोच रोहित केशले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed