फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Five youths arrested for putting up posters of 'I Love Mohammed', know why this action taken

Muzaffarnagar: 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर लगाने पर पांच युवक गिरफ्तार, जानें क्यों की गई ये कार्रवाई

Sun, 28 Sep 2025 03:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 28 Sep 2025 03:30 PM IST
सार

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर धार्मिक उन्माद भड़काने का आरोप लगाया है। इनके बाकी साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Five youths arrested for putting up posters of 'I Love Mohammed', know why this action taken
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। खालापार क्षेत्र में दो स्थानों पर पोस्टर लगाने की वीडियो मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों व तितावी पुलिस ने दो भाइयों सहित तीन आरोपी पकड़े हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मार कर वहां से पोस्टर व स्टीकर बरामद किए। पोस्टर छापने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

कानपुर की घटना के बाद आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव के पोस्टर लगाने के मामले सामने आए। मीनाक्षी व फक्करशाह चौक पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने की वीडियो मिली तो पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले दोनों आरोपियों खालापार निवासी नावेद और सिंदबाद को पकड लिया। पोस्टर लगाकर धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में साक्षी प्रिंटिंग प्रेस पर काम करने वाले साथी खालापार निवासी बालिग हसन से पोस्टर छपवाए थे। प्रेस का मालिक खतौली का रहने वाला है। उसका काम उनका साथी संभालता है। इस सूचना पर पुलिस ने प्रेस पर छापा मारकर वहां से पोस्टर व 48 स्टीकर बरामद किए। यहां से एक कम्प्यूटर व सीपीयू, प्रिंटर भी बरामद किया। आरोपियों ने बताया है कि प्रेस से सैकड़ों पोस्टर बनाए गए हैं। आरोपी कर्मचारी की तलाश की जा रही है। जांच में आया कि पोस्टर पर प्रेस व मुद्रक का नाम भी नही लिखा था।
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रेस मालिक ने मामले की जानकारी न होना बताया और पुलिस को कार्रवाई में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उधर, थाना तितावी पुलिस ने दो भाइयों हमजा व ओसामा उर्फ बाबा निवासी जसोई व नजाकत निवासी छतेला को सार्वजनिक स्थानों पर स्टीकर लगाते समय गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed