{"_id":"6231866d0ef2d309787726db","slug":"muzaffarnagar-fire-breaks-out-in-tent-house-and-central-bank-of-india-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: टैंट हाउस और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: टैंट हाउस और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, लाखों का नुकसान
Wed, 16 Mar 2022 12:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Mar 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर कस्बे में एक टैंट हाउस में भीषण आग लग गई। इसके बाद नजदीक ही स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा ने भी आख पकड़ ली। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर कसबे में टैंट हाउस में आग लग गई। सेंट्रल बैंक की शाखा भी आग की चपेट में गई, जिससे कीमती सामान जल गया। दमकल विभाग ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शाहपुर में बुढ़ाना रोड पर सेंट्रल बैंक की शाखा के पीछे गणेश टैंट हाउस में मंगलवार देर रात आग लग गई।
आग बैंक के पीछे की दीवार में हवा के लिए छोड़े गए रोशनदान से बैंक में भी पहुंच गई। बैंक के परदे, एसी और वायररिंग जल गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। बैंककर्मियों ने बताया कि रिकॉर्ड और स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है । टैंट हाउस में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन