{"_id":"65bb2cd7f85cd5a7f209cc55","slug":"muzaffarnagar-fight-among-wedding-guests-in-hotel-one-injured-by-bullet-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: होटल में बरातियों में झगड़ा, गोली लगने से एक बराती की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: होटल में बरातियों में झगड़ा, गोली लगने से एक बराती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 01 Feb 2024 11:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:02 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला होटल में बरातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला होटल में बरातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बराती गोली लगने से घायल हो गया। मेरठ में उपचार के दौरान घायल बराती की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के वसुंधरा से बरात आई थी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें बराती निखिल तिवारी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
बरातियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। उपचार के दौरान बराती की मौत हो गई। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर ने बताया कि बराती मूल रूप से मुजफ्फरनगर की जाट कॉलोनी के रहने वाले हैं और वसुंधरा में रह रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन