{"_id":"6473097773f148283208c9c4","slug":"muzaffarnagar-fierce-fire-broke-out-in-drums-filled-with-waste-of-mobil-oil-four-firefighters-scorched-while-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मोबिल ऑयल के वेस्ट से भरे ड्रमों में लगी भीषण आग, बुझाते समय चार दमकलकर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मोबिल ऑयल के वेस्ट से भरे ड्रमों में लगी भीषण आग, बुझाते समय चार दमकलकर्मी झुलसे
Sun, 28 May 2023 01:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 May 2023 01:27 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में चरथावल मार्ग पर मोबिल ऑयल के वेस्ट से भरे ड्रमों में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के चार दमकल कर्मी आग बुझाने के दौरान झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराता दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में चरथावल मार्ग पर मोबिल ऑयल के वेस्ट से भरे डर्मो में आग लग गई। आग बुझाते समय चार दमकल कर्मी झुलस गए । उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चरथावल रोड पर फरमान ने मोबाइल ऑयल का वेस्ट इकट्ठा करने का काम किया हुआ है।इन ड्रमो में भरकर रखें इन ऑयल को कोल्हू एवं ईट भट्टों पर बेचा जाता है। आग लगने के बाद पुलिस एवं दमकल टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह काम बिना एनओसी के किया जा रहा था। कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: BKU Mahapanchayat: पहलवानों के धरने पर घमासान, पुलिस चौकन्नी, टकराव के आसार, तस्वीरों में भाकियू का दिल्ली कूच
विज्ञापन