फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fever continues to wreak havoc in the district, Class 6 student and CRPF jawan die

Muzaffarnagar: जिले में थम नहीं रहा बुखार का कहर, कक्षा छह की छात्रा और CRPF के जवान की मौत

Sun, 05 Nov 2023 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Nov 2023 04:01 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला चिकित्सालय में बनाए गए वार्ड में प्रत्येक बेड पर मरीज है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fever continues to wreak havoc in the district, Class 6 student and CRPF jawan die
अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुरकाजी के गांव अब्दुलपुर में सीआरपीएफ के जवान और जानसठ में  कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई। दोनों जगह गम का माहौल है।

विज्ञापन


स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में बनाए गए वार्ड में प्रत्येक बेड पर मरीज है। तापमान में गिरावट के बावजूद अभी तक मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है।  जानसठ के मोहल्ला काजियान नई बस्ती के रहने वाले दिलशाद की 11 वर्षीय पुत्री खुशनसीब कक्षा 6 में पढ़ती थी।

विज्ञापन

छात्रा पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने छात्रा को बेगराजपुर  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में छात्रा के शव को सुपुर्दे खाक किया।

पुरकाजी के गांव अब्दुलपुर निवासी मनोज कुमार(42) वर्ष 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। एक साल से त्रिपुरा में तैनात था। 16 अक्तूबर को अपनी माता के निधन के बाद  वह अपने घर आए थे। इसके बाद 22 अक्तूबर को  मनोज कुमार बुखार हो जाने पर परिजनों ने पुरकाजी के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास उपचार कराया। परिजनों के अनुसार डेंगू बुखार की पुष्टि होने पर पहले मुजफ्फरनगर और फिर आनंद अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया था।

वहां पर भी तबीयत में सुधार नहीं होने उनकी मौत हो गई।  मेरठ से आरएएफ के कमाडेंट अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और सम्मान के साथ मनोज कुमार का उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी ममता, 12 वर्ष की पुत्री प्राची और 10 वर्ष का  पुत्र मनीष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed