फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: farmers welded cane office and mini gate of mill due to non-payment of sugarcane

UP: गन्ना भुगतान न होने पर किसान नाराज, मिल के केन कार्यालय और मिनी गेट पर किया वेल्ड, ये बड़ा एलान भी किया

Mon, 16 Oct 2023 08:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Oct 2023 08:06 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : गन्ना भुगतान न होने से किसान नाराज है। किसानों ने सोमवार को मिल के केन कार्यालय और मिनी गेट पर वेल्ड कर दिया। साथ ही किसानों ने ये बड़ा एलान भी किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: farmers welded cane office and mini gate of mill due to non-payment of sugarcane
मुजफ्फरनगर में किसानों ने केन कार्यालय और मिनी गेट पर वेल्ड किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के मुख्य गेट पर चीनी मिल, प्रशासनिक अधिकारी और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच घंटों चली वार्ता विफल रही। भुगतान न मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने केन कार्यालय व मुख्य द्वार के छोटे गेट को वेल्ड कर बंद कर दिया। इस मुद्दे पर 23 अक्तूबर को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पंचायत होगी।

विज्ञापन

भुगतान की समस्या को लेकर सोमवार को धरनास्थल पर पंचायत हुई। किसानों के बीच एसडीएम अरुण कुमार, सीओ फुगाना यतेंद्र नागर, चीनी मिल के उपाध्यक्ष जंग बहादुर तोमर ने भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की, लेकिन घंटों चली वार्ता विफल रही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संगीत सोम के तल्ख तेवर: हमास समर्थकों पर बरसे, कहा-वर्ग विशेष के खोखे वालों से न लें सामान, बंटवारे पर ये बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाकियू नेताओं ने वेल्डिंग मशीन मंगवाकर केन कार्यालय के मुख्य द्वार को वेल्ड कर बंद कर दिया। मुख्य द्वार के छोटे द्वार पर भी वेल्ड कर दिया गया। जबकि चीनी की बिक्री के लिए मुख्य द्वार को खुला रखा गया है।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत सिंह ने किरण बालियान का किया सम्मान, पारुल ने तिलक लगाकर किया स्वागत, संग ली सेल्फी

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी, सुधीर सहरावत, विरेंद्र, प्रवीण, विपिन, राजीव, चरण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed