UP: चौधरी जयंत सिंह ने किरण बालियान का किया सम्मान, पारुल ने तिलक लगाकर किया स्वागत, संग ली सेल्फी
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज एशियन गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। वह किरण बालियान के घर पहुंचेंगे। पारूल चौधरी के गांव इकलौता में पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद वह अन्नू रानी के घर पहुंचे।
विस्तार
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज सोमवार को एशियन गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करने मेरठ पहुंचे हैं। वह सुबह 11 बजे पहले रुड़की रोड स्थित एकता नगर में कांस्य पदक विजेता किरण बालियान के यहां पहुंचे और किरण बालियान को सम्मानित किया और उनके परिवार से मिले।
इसके बाद वह पारूल चौधरी के गांव इकलौता में पहुंचकर उनका सम्मान करने पहुंचे। इस दौरान पारुल चौधरी ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। यहां आयोजित समारोह को संबोधित किया।
इसके बाद अन्नु रानी के गांव बहादरपुर में पहुंचे और उनका सम्मान किया। यहां भी जयंत चौधरी ने समारोह को संबोधित किया।
बेटियों को दें प्रतिभा दिखाने का मौका:जयंत चौधरी
समारोह में अपने संबोधन में जयंत चौधरी ने कहा कि मेरठ क्रांति भूमि पर छह पदक बागपत लोकसभा के खिलाड़ी लेकर आए। इस मेडल ने देश और क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता है। सुविधाओं के अभाव में जो उपलब्धि हासिल की उस पर सब गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। खेल के जगत में यूपी राजधानी बने। अंतराष्ट्रीय खेल में यूपी को 500 करोड़ जबकि छोटे राज्यों की सरकार ने ज्यादा बजट दिया। हरियाणा में भी यूपी के खिलाड़ी खेल रहे हैं। राजनीतिक दल सामाजिक जिम्मेदारी कम पूरा करते हैं। चुनाव प्रबंधन में लगे रहते हैं। बेटी और बेटों में कोई फर्क नहीं है।