फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Farmers traveled to Lucknow for Mahapanchayat Kisan Morcha

मुजफ्फरनगर: संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के लिए किसानों ने लखनऊ कूच किया

Sun, 21 Nov 2021 09:00 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 09:00 PM IST
सार

भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फनगर और मेरठ के किसानों के पास लखनऊ जाने की व्यवस्था नौचंदी एक्सप्रेस है। इस ट्रेन से ही किसान लखनऊ रवाना होंगे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Farmers traveled to Lucknow for Mahapanchayat Kisan Morcha
मुजफ्फरनगर के किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के लिए मुजफ्फरनगर के किसानों ने नौचंदी एक्सप्रेस से कूच किया। किसानों ने ट्रेन के एक डिब्बे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। किसान नेता गौरव टिकैत, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में किसान शाम के समय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। किसानों ने नौचंदी ट्रेन के एक डिब्बे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। लखनऊ में सोमवार को होनेे वाली संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत में ये किसान भाग लेंगे। इस किसान पंचायत को भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


तीन कृषि कानून वापसी की घोषणा से बुलंद हुए हौसलों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को जारी रखने का एलान कर दिया है। इस क्रम में सोमवार को लखनऊ में किसान महापंचायत होने जा रही है। पंचायत में भाग लेने के लिए पश्चिमी यूपी से भी हजारों किसान लखनऊ के लिए कूच कर रहे हैं। मेरठ जनपद से भी करीब 300 किसानों के पहुंचने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


तीन कृषि कानून वापसी की घोषणा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों से आंदोलन खत्म कर घर लौटने की अपील की थी। लेकिन किसान संगठनों ने कृषि कानूूनों की वापसी का तो स्वागत करते हुए खुशियां मनाई, लेकिन कानूनों के संसद से रद्द होने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी मिले बगैर वापसी से इनकार करते हुए इसका निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक पर छोड़ दिया था। शनिवार को मोर्चा की कोर बैठक में तब तक घर वापसी नहीं करने का निर्णय लिया गया जब तक एमएसपी को कानूूूनी जामा नहीं पहनाया जाता और पराली व संशोधित बिजली बिल को वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed