{"_id":"64bf50101f693e006c09d483","slug":"muzaffarnagar-farmer-sleeping-in-his-house-killed-with-a-sharp-weapon-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आंगन में सो रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आंगन में सो रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या
Tue, 25 Jul 2023 10:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:04 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां अपने घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
किसान की हत्या
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दूधाहेड़ी में पंकज (45) पुत्र राजवीर की घेर में सोते समय सिर कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सोमवार रात किसान पंकज अपने पिता राजबीर के साथ घेर में सोया हुआ था। सुबह लगभग पांच बजे राजवीर सोकर उचा तो उसने पंकज को मृत हालत में पड़ा देखा। सिर में चोट लगी थी।
राजवीर के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ खतौली डॉ रवि शंकर मंसूरपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
परिजनों से बातचीत करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।