मुजफ्फरनगर: संविदाकर्मी लाइनमैन के परिजनों ने दिया बिजलीघर पर धरना
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में संविदाकर्मी लाइनमैन की बिजली के खंभे से उतरते समय पैर फिसलने से मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों ने सोमवार को बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर कस्बे के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी संविदाकर्मी लाइनमैन गोविंदा की बिजली के खंभे से उतरते समय पैर फिसलने से मौत हो गई थी। परिजनों ने मुआवजा व एक परिजन को नौकरी की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया है।
संविदाकर्मी गोविंदा सैनी रविवार शाम मौहल्ला बेरीबाग में बिजली के तारों में आग लगकर टूटने की खबर पर लाइन ठीक करने गया था। वहां खंभे से उतरने समय गिरने से वह घायल हो गया था। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई थी।
एसडीओ सर्वेश व जेई महीपाल ने घर जाकर परिजनों ने मुलाकात की थी। उनसे परिजनों ने मुआवजा व एक परिजन को नौकरी की मांग की थी। अधिकारियों ने विभाग से सोमवार सुबह मुआवजे का साढे सात लाख का चैक दिलाने का आश्वासन दिया था। चेक न मिलने से नाराज परिजन व अन्य संविदा कर्मचारियों ने बिजलीघर पर धरना शुरु कर दिया है।
शव पोस्टमार्टम से अभी घर नहीं आया है। मांग पूरी न होने पर शव सड़क पर रख कर जाम लगाकर की चेतावनी दी जा रही है। परिजनों के अलावा पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, जहीर कुरेशी, रामकुमार सैनी, विकास गोयल सहित दर्जनों लोग धरने पर मौजूद है।