फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fake NCERT books worth Rs 1.5 crore recovered, this decision came on the bail of the accused.

Muzaffarnagar: एनसीईआरटी की डेढ़ करोड़ रुपये की नकली किताबें बरामद, आरोपियों की जमानत पर ये आया फैसला

Sat, 28 Jun 2025 12:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 28 Jun 2025 12:23 AM IST
सार

Court News: खतौली के भैंसी गांव में एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की गई थीं। प्रिंटिंग मशीन लगाकर यहां छपाई की जा रही थी। आठ आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fake NCERT books worth Rs 1.5 crore recovered, this decision came on the bail of the accused.
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली पुलिस और एसओजी टीम की ओर से पकड़ी गई डेढ़ करोड़ की एनसीइआरटी की नकली किताबों के मामले में आठ आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई। जिला जज संतोष राय ने सुनवाई की।
विज्ञापन


दो जून को पुलिस ने प्रकरण का खुलासा किया था। भैंसी गांव में विनोद के घर बनाए गए गोदाम से नकली किताबें व अन्य सामान पकड़ा गया था। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव समालखा में प्रिटिंग मशीन लगाई थी, किताबों को यहां रखा था। यहां से आसपास के जनपदों व विभिन्न राज्यों में किताबों को बेचते थे।
विज्ञापन

बरामद किताबें कक्षा नौ से 12 तक की है। पानीपत के गांव समालखा में लगाई दो प्रिंटिंग मशीन पुलिस ने बरामद कर उन्हें सील कर दिया था। गिरोह के खिलाफ खतौली कोतवाली में कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज है। बचाव पक्ष की ओर से आठ अरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई। सेशन न्यायालय ने सुनवाई करते आरोपियों की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनकी जमानत अर्जी हुई निरस्त
- आदिल मेवाती, श्यामनगर, लिसाड़ी गेट मेरठ,
- अनिल चौहान, सुंदरनगर डिफेंस एंकलेव, कंकरखेड़ा
- राहुल राणा, माधवपुरम, ब्रहमपुरी
- राजू शर्मा, मोहकमपुर दिल्ली रोड, परतापुर
- ताराचन्द, निवासी मोहकमपुर दिल्ली रोड, परतापुर
- सतेंद्र सिंघल, नौचंदी ग्राउण्ड, थाना नौचंदी
- जावेद, गोला कुआं थाना कोतवाली नगर, मेरठ
- अमित सैनी, इंद्रानगर फर्ट मोहल्ला, थाना ब्रहमपुरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed