फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fake Liquor Factory in Indra Colony

नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, चार दबोचे

Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fake Liquor Factory in Indra Colony
सिविल लाइन पुलिस गिरफ्त में आये अवैध शराब बनाने के आरोपी व बरामद शराब। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, चार दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंद्रा कॉलोनी स्थित किराए के मकान में चलाई जा रही नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मौके से नकली शराब, होलोग्राम, रेपर, ढक्कन व सील और मशीनें आदि बरामद की गईं हैं।
सिविल लाइंस थाने में मंगलवार शाम प्रेसवार्ता करते हुए सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर इंद्रा कॉलोनी स्थित मकान में छापा मारा। मकान के दो कमरों में नकली शराब फैक्टरी संचालित पाई गई, जहां शराब बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से सौ लीटर अपमिश्रित शराब, एक हजार बोतल नकली शराब तैयार करने के लिए 50 लीटर केमिकल, 450 खाली क्वार्टर, पांच हजार होलोग्राम, 135 विभिन्न मार्का रेपर, 32 सौ ढक्कन व सील, एल्कोहल मीटर, पांच किलो यूरिया के साथ ही सील लगाने की मशीन, दो तमंचे-कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में गोपाल ठाकुर, संजय शर्मा व श्रवण पाल निवासीगण मोहल्ला रामपुरी और मोनू प्रजापति निवासी इंद्रा कॉलोनी शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दस दिन से तैयार की जा रही थी नकली शराब
मुजफ्फरनगर। इंद्रा कॉलोनी में नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करने वाले सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने करीब दस दिन से ही नकली शराब तैयार करने की जानकारी दी है। इसकी पुष्टि के लिए मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नकली शराब फैक्टरी संचालन में मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि आखिर उसे कैसे इस अवैध धंधे की भनक नहीं लग पाई। आरोपी मकान मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed