{"_id":"691075858d21b1280c0f7582","slug":"muzaffarnagar-electric-pole-falls-on-transporter-riding-scooter-blood-spurts-from-head-dies-on-the-spot-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: स्कूटी पर जा रहे ट्रांसपोर्टर पर गिरा बिजली का खंभा, सिर से छूटा खून का फव्वारा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: स्कूटी पर जा रहे ट्रांसपोर्टर पर गिरा बिजली का खंभा, सिर से छूटा खून का फव्वारा, मौके पर मौत
Sun, 09 Nov 2025 04:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 09 Nov 2025 04:35 PM IST
सार
ट्रांसपोर्टनगर में स्थित राजधानी ट्रांसपोर्ट के मालिक सुनील कुमार स्कूटी पर घर जा रहे थे। बिजली विभाग के कर्मचारी खंभा बदलने का काम कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। लहूलुहान सुनील को देखकर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन, पुलिस और एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में स्कूटर पर जा रहे ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार के सिर पर बिजली का खंभा गिर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर शव नहीं उठाने दिया। सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की ट्रांसपोर्ट नगर में राजधानी के नाम से ट्रांसपोर्ट है। रविवार दोपहर वह ट्रांसपोर्ट से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच उनके ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर विद्युत विभाग के कर्मचारी खंभा बदल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया खंभा लगाने के बाद पुराने खंभे को उखाड़कर क्रेन से उठाया जा रहा था। क्रेन का तार टूटने से खंभा ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार के ऊपर गिर गया। सुनील के सिर पर खंभा लगने ही खून का फव्वारा छूट गया और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए।
सूचना पाकर काफी लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने विभाग विद्युत विभाग अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठाने दिया। कुछ लोगों ने बताया कि सूचना देने के एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सुनील को समय से अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Baghpat: राकेश टिकैत बोले- 50 रुपये और बढ़े गन्ने का मूल्य..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकैत को लेकर ये कहा
ये भी देखें...
Baghpat: राकेश टिकैत बोले- 50 रुपये और बढ़े गन्ने का मूल्य..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकैत को लेकर ये कहा