फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Dr. Dinesh Sharma said - Modi-Yogi government gave a new direction of development

Muzaffarnagar: डॉ. दिनेश शर्मा बोले- मोदी व योगी सरकार ने देश-प्रदेश को दी विकास की नई दिशा, सबको पहुंचाया लाभ

Mon, 11 May 2026 06:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 11 May 2026 06:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे और भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर वार्ता की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। 
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Dr. Dinesh Sharma said - Modi-Yogi government gave a new direction of development
डॉ. दिनेश शर्मा मीडिया से बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश और प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में गांधीनगर स्थित भाजपा नेता पुनीत वशिष्ट के निवास पर सोमवार को डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने डॉ. शर्मा का स्वागत किया। संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

मेरठ में सिवाया सिवाया टोल प्लाजा पर पूर्व डिप्टी सीएम का स्वागत
डॉ. दिनेश शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया। दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाते हुए वह थोड़ी देर के लिए टोल प्लाजा पर रुके।

पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार दोपहर टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा व अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद पंडित अजय भारद्वाज भराला के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। 
 

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बंगाल की जीत के बाद यूपी में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और उत्साह के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं। 
 

मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम में दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल महामंत्री रवि पुनिया, जितेंद्र प्रधान, डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ धनेश, मनोज शर्मा, विनीत विहान, संदीप विहान आदि शामिल रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed