फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Devendra had gone to America by paying Rs 35 lakh, was caught as soon as he entered

Muzaffarnagar: 35 लाख देकर अमेरिका गया था देवेंद्र, घुसते ही पकड़ा और वापस भेजा, रक्षित को भी किया डिपोर्ट

Thu, 06 Feb 2025 04:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 06 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

अवैध रूप से अमेरिका गए लोगों को ट्रंप प्रशासन ने वापस उनके देशों में भेजना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरनगर के दाे युवक भी वापस भेज दिए गए। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Devendra had gone to America by paying Rs 35 lakh, was caught as soon as he entered
अमेरिका से लौटा देवेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरकाजी क्षेत्र के गांव भदौली के मजरा मारकपुर का रहने वाला देवेंद्र भी अमेरिका से वापस भेजे गए युवाओं में शामिल है। वह 20 दिन पहले ही कैलिफोर्निया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन

 

गांव में 15 बीघा जमीन पर खेती करने वाले कुलबीर सिंह का बेटा देवेंद्र अपने परिचितों के माध्यम से करीब 35 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। देवेंद्र का कहना है कि अमेरिका में प्रवेश मिलते ही उसे पकड़ लिया गया था, तभी से वह अमेरिका की पुलिस की हिरासत में था। उससे लगातार पूछताछ की जा रही थी।
देवेंद्र के परिवार में पत्नी हर्शमीत कौर, दो बेटे अंशदीप और वंशदीप हैं। फिलहाल वह अमृतसर में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह से नौकरी कर रहे रक्षित को भी वापस भेजा
शाहपुर क्षेत्र के रसूलपुर जाटान निवासी रक्षित बालियान पिछले सात माह से अमेरिका की कंपनी में नौकरी कर रहा था। 12वीं के बाद कांट्रेक्टर के  माध्यम से अमेरिका गया था, लेकिन अब वापस भेज दिया गया है। रक्षित के पिता सुधीर बालियान सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनके पास करीब 20 बीघा जमीन है। उनका कहना है कि अब बेटे को बीटेक कराएंगे, परिवार हताश नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed