{"_id":"64fff336fadeb9d6b90ab849","slug":"muzaffarnagar-dead-body-of-a-young-man-who-drowned-in-ganga-recovered-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, दो दिन पहले दोस्त के साथ गया था नहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, दो दिन पहले दोस्त के साथ गया था नहाने
Tue, 12 Sep 2023 10:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:50 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद के शुकतीर्थ घूमने गया युवक अचानक गंगा में डूब गया था। दो दिन से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन मंगलवार को उसका शव गंगा बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
गंगा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के शुकतीर्थ में दोस्त के साथ घूमने गया युवक नहाते वक्त गंगा में डूब गया था। दो दिन बाद युवक का शव बरामद हो गया है। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर गहरे पानी में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी धीर सिंह का पुत्र जसवंत (24) शनिवार को घर से दोस्त के पास जाने के लिए कहकर गया था।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की दिल्ली-दून हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
विज्ञापन
देर रात परिजनों को उसके गंगा में डूब जाने की सूचना दी गई। रविवार सुबह भोपा पुलिस गंगा घाट पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से जसवन्त की तलाश शुरू कराई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को जसवंत का शव बरामद हो गया है। उधर, मृतक के पिता धीर सिंह, पत्नी पूनम, परिवार के सदस्य शरबती, बंटी, बबलू, गुडिय़ा, बालकिशन और टिंकू ने गंगा में धक्का देकर हत्या करने का आरोप अंकित पर लगाया था।