फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Cousin and cousin arrived after marriage, said - earlier we were sisters, now we are not

Muzaffarnagar: शादी रचाकर पहुंचीं ममेरी-फुफेरी बहन, बोलीं- पहले हम बहनें थीं, अब एक-दूजे की हमसफर

Thu, 07 Aug 2025 11:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Aug 2025 11:23 PM IST
सार

तितावी क्षेत्र की युवती के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया। दरअसल युवती का अपहरण नहीं किया गया था, वह अपनी फुफेरी बहन के साथ चली गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों थाने पहुंची। एक की मांग में सिंदूर था, जबकि दूसरी दूल्हे के गेट-अप में थी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Cousin and cousin arrived after marriage, said - earlier we were sisters, now we are not
शादी रचाकर थाने पहुंची ममेरी-फुफेरी बहनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तितावी क्षेत्र के गांव की युवती के अपहरण के मामले में उलझी पुलिस की जांच ममेरी-फुफेरी बहनों के साथ रहने की जिद पर खत्म हो गई। कभी लंबी-लंबी बातें करते हुए भविष्य के सपने बुनने वाली बहनें एक-दूसरे को दिल दे बैठीं। साथ रहने का फैसला किया और घर से चली गईं। परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। दोनों खुद ही थाने पहुंचीं और बताया कि वे पहले बहनें थी, लेकिन अब हमसफर हैं।
विज्ञापन

 

युवती के पिता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि दूसरे गांव निवासी उसकी भांजी बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गई। अंदेशा जताया कि उसे कहीं बेच दिया गया है। लखनऊ पहुंची शिकायत थाने पहुंची तो जांच शुरू हुई। पुलिस ने युवती से संपर्क कर थाने बुलाया और सुरक्षा का वादा किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह थाने पहुंची तो मांग में सिंदूर था। साथ में उसकी फुफेरी बहन दूल्हे की तरह सजकर पहुंची थी। परिजन थाने में मौजूद थे। परिजनों और पुलिस के सामने दोनों ने कहा कि हम दोनों डेढ़ साल से एक-दूसरे मोहब्ब्त करती हैं। रिलेशनशिप में रह रही है और भविष्य में एकसाथ रहना चाहती हैं। हमने जिंदगीभर साथ रहने का फैसला किया है। मंदिर में शादी कर ली है।
 
विज्ञापन

परिजनों ने पहले मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित तरीके से रवाना कर दिया। लड़के की तरह रह रही फुफरी बहन ने 12वीं पास की है और युवती ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। फुफेरी बहन ने बताया कि युवती अब मेरी पत्नी है। हम इसी तरह रह रहे हैं। पहले लंबे समय तक हमने बात की और एक-दूसरे को समझा। इसके बाद जिंदगीभर साथ रहने का फैसला कर लिया। अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं।

ये भी देखें...
UP News: शामली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, गोली मारी और घोंपे चाकू, दिल दहला देगी वारदात    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed