{"_id":"69b9a65ae854cf60110f2fad","slug":"muzaffarnagar-controversial-statement-by-swami-yashveer-over-shakambhari-fair-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: शाकंभरी मेले को लेकर स्वामी यशवीर का विवादित बयान, दुकानदारों को लेकर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: शाकंभरी मेले को लेकर स्वामी यशवीर का विवादित बयान, दुकानदारों को लेकर दी चेतावनी
Wed, 18 Mar 2026 04:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:27 PM IST
सार
शाकंभरी मेले में दुकानों को लेकर स्वामी यशवीर के बयान से विवाद खड़ा हो गया। बयान को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
स्वामी यशवीर महाराज
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने सहारनपुर स्थित शाकंभरी देवी मंदिर में लगने वाले शाकंभरी मेले को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
दुकानदारों को लेकर दी चेतावनी
स्वामी यशवीर ने कहा कि मेले में केवल एक समुदाय के लोगों द्वारा ही दुकानें लगाई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी टीम के साथ मेले में पहचान के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar: आईपीएस रमणीक की दुल्हनिया बनी नागालैंड की लिका अचुमि, पूर्व मंत्री हुए शामिल
विज्ञापन
प्रसाद खरीदने को लेकर अपील
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रसाद खरीदते समय दुकानदार की जानकारी लें और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करें। इसके अलावा उन्होंने गंगा नदी में नाव पर पार्टी कर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की बात कही।