{"_id":"68839482615969090f0f6885","slug":"muzaffarnagar-conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-through-pakistan-s-video-three-accused-arrested-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पाकिस्तान की खूनखराबे वाली वीडियो से माहौल बिगाड़ने की साजिश, तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पाकिस्तान की खूनखराबे वाली वीडियो से माहौल बिगाड़ने की साजिश, तीन आरोपी पकड़े
Fri, 25 Jul 2025 07:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:58 PM IST
सार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ में सज्जाद ने अपनी पत्नी और सात बच्चों को मार डाला। इस वीडियो को मुरादाबाद का बताकर वायरल किया गया, जिससे माहौल खराब हो सके। इसी मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व दंगा भड़काने के उद्देश्य से पाकिस्तान के वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल करने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने चार ग्रुपों में वीडियो को वायरल किया था। ककरौली पुलिस ने एक ग्रुप के एडमिन को भी दबोचा है। वीडियो में बोलने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में बताया कि इस मामले में ककरौली पुलिस पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीन और आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी नवाब राना ने भाईचारा ग्रुप व वार्ड मेंबर न्यूज ग्रुप के नाम से दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे। वह इनका एडमिन था। इसके अलावा गिरफ्तार दोनों आरोपियों अयूब व सलीम ने विभिन्न ग्रुपों में पाकिस्तानी वीडियो को वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाब राना को नावला कट, अयूब को मेरठ के कंकरखेड़ा की ईदगाह कॉलोनी व सलीम को मुजफ्फरनगर रोडवेज बस अड्डे से पकड़ा गया। तीनों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एसआईटी सहित पुलिस की तीन टीम कार्रवाई में जुटी हैं। ये टीमें आरोपियों की तलाश में बाहर गई हैं। नरसंहार वाली पाकिस्तानी वीडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है, उस व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। उसके बारे में जानकारी मिली है। एसएसपी ने कहा कि वीडियो से माहौल खराब हो सकता था। दंगा भड़क सकता था। पुलिस टीम ढाई हजार लोगों के व्हाट्सएप खंगाल रही है। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, ककरौली थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
इन ग्रुपों में की गई वीडियो वायरल
भाईचारा ग्रुप
वार्ड मेंबर न्यूज ग्रुप
लाइफ ब्यूटीफुल नमक ग्रुप
मलिक ग्रुप
भाईचारा ग्रुप
वार्ड मेंबर न्यूज ग्रुप
लाइफ ब्यूटीफुल नमक ग्रुप
मलिक ग्रुप
इन्हें किया गिरफ्तार-
- नवाब राना, निवासी छतैला थाना तितावी।
- अयूब, निवासी ग्राम पथौली थाना सरूरपुर, मेरठ।
- सलीम, निवासी छपरौली चुंगी किदवई नगर, बड़ौत।
यह काम करते हैं आरोपी
मूल रूप से तितावी थाने के गांव छतैला का रहने वाला गिरफ्तार नवाब राना वर्तमान में थाना खालापार के किदवई नगर में रहकर डेयरी करता था। सलीम व अयूब खेती करते हैं।

अब से पहले इन छह ग्रुपों में वायरल की गई वीडियो
- खिदमत अब्बासी ग्रुप
- प्राउड इंडियन मुस्लिम, मुरादाबाद
- मुस्लिम समाज जिंदाबाद, मुजफ्फरनगर
- ऑल इंडिया एंपलॉयर ग्रुप
- ककरौली युवा एकता, मुजफ्फरनगर,
- उम्मति मुजफ्फरनगर
- खिदमत अब्बासी ग्रुप
- प्राउड इंडियन मुस्लिम, मुरादाबाद
- मुस्लिम समाज जिंदाबाद, मुजफ्फरनगर
- ऑल इंडिया एंपलॉयर ग्रुप
- ककरौली युवा एकता, मुजफ्फरनगर,
- उम्मति मुजफ्फरनगर
अब से पहले इन्हें किया गिरफ्तार-
- नदीम, निवासी ककरौली, थाना ककरौली
- मनशेर, निवासी ककरौली, थाना ककरौली
- रहीस, निवासी ककरौली, थाना ककरौली
- नईमुद्दीन व फईमुद्दीन निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर (सगे भाई)
- जमीरूद्दीन निवासी मौहल्ला तेली वाली मस्जिद मंसूरपुर
- शालिक निवासी ग्राम मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर

यह है मामला
पाकिस्तान में नृशंस हत्या की वीडियो को मुरादाबाद क्षेत्र के मंसूरपुर की बताकर वायरल किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि बजरंग दल के लोगों ने यह घटना की है। किसी को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। वीडियो के साथ चलाई जा रही एक ऑडियो के माध्यम से वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने को कहा जा रहा था। ताकि सांप्रदायिक माहौल खराब हो जाए।