फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: CM Yogi Adityanath will come to Shuktirtha today, there is some special reason, read the news

Muzaffarnagar: आज शुकतीर्थ में आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कुछ खास है वजह, पढ़ें खबर

Wed, 11 Jun 2025 01:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Jun 2025 01:34 AM IST
सार

सतगुरु समनदास आश्रम में मुख्यमंत्री योगी करीब दो घंटे रहेंगे। मंच पर मुख्यमंत्री तीर्थ के संतों के साथ बैठेंगे। अनुसूचित जाति के लोगों को साधने के लिए ये दौरा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: CM Yogi Adityanath will come to Shuktirtha today, there is some special reason, read the news
सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के अनुसूचित जाति के लोगों की आस्था के केंद्र सतगुरु समनदास आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को करीब दो घंटे रहेंगे। राजनीतिक लोगों को मुख्य मंच से दूर रखा जाएगा। मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री तीर्थ के प्रमुख संतों के साथ बैठेंगे। अनुसूचित जाति के लोगों को साधने के लिए भी इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले दिनों संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्म शताब्दी महोत्सव पर भाजपा ने प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति के 25-25 नेताओं को चिह्नित कर अपने वर्ग के पांच-पांच प्रमुख लोगों से संपर्क करने के निर्देश दिए थे। अभियान का मकसद दलित मतदाताओं तक भाजपा की पहुंच बनाने का रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुकतीर्थ के सतगुरु समनदास आश्रम में प्रत्येक वर्ष लाखों अनुयायी जुटते हैं। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल आश्रम के संतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे, जिसके बाद यह कार्यक्रम तय हुआ। समाज को नई दिशा देने वाले संत समनदास को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ अनुसूचित जाति को साधने के लिए भी यह दौरा महत्वपूर्ण है।
 
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात
शुकतीर्थ में बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पांच एएसपी, 10 सीओ, 120 निरीक्षक, 350 दरोगाओं के अलावा 1300 पुलिसर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को मंगलवार देर शाम से ही अलर्ट किया गया। ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर रात में ही ड्यूटी संभाल ली है।
सुरक्षा के चलते फिरोजपुर, बहुपुरा, हरिदास पार्किंग, घंटीवाला तिराहा सहित 15 स्थानों पर बैरियर लगाए हैं। शरारती तत्वों पर निगाह रखने के लिए सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
 

शुकतीर्थ में इस तरह वक्त बताएंगे योगी 
11:00 बजे समनदास आश्रम के नजदीक हैलीपेड पर
11:05 बजे कार में सवार होकर रवाना।
11:10 बजे समनदास आश्रम के मुख्य द्वार पर।
11:15 बजे आश्रम के मुख्यद्वार का लोकार्पण।
11:20 बजे सतगुरु समनदास के समाधि स्थल पर।
11:25 बजे समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
11:30 बजे आश्रम के निकट सभा में।
12:00 बजे आधे घंटे का समय आरक्षित।
12:30 बजे सभास्थल से रवानगी।
12:40 बजे हेलीपैड से वापसी के लिए रवानगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed