फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Clash between two parties over a minor dispute in Mirapur, woman killed

Muzaffarnagar: मीरापुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, महिला की मौत

Wed, 28 Jun 2023 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jun 2023 11:15 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Clash between two parties over a minor dispute in Mirapur, woman killed
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मीरापुर थानाक्षेत्र में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुतुबपुर निवासी नवाब व उसके पड़ोसी  मुन्ना पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब दोनों पक्षाें के लोग आमने सामने आ गए और उनमें लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें नवाब की  पत्नी फरजाना फावडा लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: साहिबाबाद से दुहाई तक अगले सप्ताह 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली रैपिडएक्स
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष के बाद दूसरे पक्ष के हमलावर आरोपी फरार हो गए जबकि फरजाना को परिजन जानसठ अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला को मेरठ मेडिकल ले जाया गया था। वहां उसकी  बुधवार सुबह मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। सीओ शकील अहमद का कहना हैं कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगडा हुआ था। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हुई हैं। चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed