फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar city will get relief from jam

शहर में जाम से निजात दिलाने की कवायद

Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar city will get relief from jam
शहर की एसडी कॉलेज मार्केट के बहार नो पर्किग जोन में खड़े वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में जाम से निजात दिलाने की कवायद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक बार फिर से पार्किंग स्थलों का बड़ा अभाव हो गया है। शहर के तीन पार्किंग स्थल बंद होने के कारण एक बार फिर से वाहन सड़क किनारे व सड़क के बीचोबीच पार्क किए जाने लगे हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि शहर क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वाहन पार्किंग की नई व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी, जिस पर काम किया जा रहा है।
शहर क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा करीब दो साल पूर्व पार्किंग स्थलों की नए सिरे से व्यवस्था की गई थी। इसके तहत शहर के झांसी रानी चौक, शिवचौक पर गोल मार्केट के बाहरी हिस्से और कोर्ट रोड पर नए पार्किंग स्थल बनाए गए थे। वहीं, रेलवे रोड व टाउन हाल के बाहर पूर्व से ही पार्किंग स्थल चल रहे थे। समय बीतने के साथ पॉश एरिया में स्थित इन पार्किंग स्थलों पर संबंधित ठेकेदारों द्वारा वाहन पार्किंग के बजाए ठेली विक्रेेताओं से अवैध वसूली कर अस्थायी रूप से उनकी दुकानें लगवाईं जाने लगी। नतीजतन शहर के झांसी रानी और शिवचौक पार्किंग स्थल तो पूरी तरह से अस्थायी मार्केट में तब्दील हो गए। इसके चलते पालिका प्रशासन द्वारा शिवचौक व झांसी रानी चौक से पार्किंग स्थल को खत्म करा दिया गया। वहीं, कोर्ट रोड स्थित पार्किंग स्थल पर नगरपालिका द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया। शहर क्षेत्र में बचे एकमात्र टाउन हाल पार्किंग स्थल के अधिकांश हिस्से पर भी संबंधित ठेकेदार द्वारा ठेली विक्रेताओं के साथ ही अस्थायी बाजार सजवा दिया गया है। इसके चलते शहर क्षेत्र में एक बार फिर वाहन पार्किंग की किल्लत हो गई है, जिसके चलते वाहन मालिक सड़क किनारे या सड़क के बीचोबीच वाहनों को पार्क करने लगे हैं, जिससे शहर क्षेत्र में हर समय जाम की स्थिति रहने लगी है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि अनियमितताओं के चलते शिवचौक व झांसी रानी पार्किंग स्थल बंद कराए गए हैं। शहर क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए वाहन पार्किंग की नई व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी, जिस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed